
Badshah Social Media Post: ‘बिग बॉस 20’ से ईशा रिखी के बाहर होने के बाद रैपर बादशाह ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए एक खास मैसेज शेयर किया है। गले में खराश होने के बावजूद बादशाह ने वीडियो पोस्ट कर फैंस के प्यार और सपोर्ट के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। वीडियो में उन्होंने कहा कि वह ठीक महसूस नहीं कर रहे हैं, लेकिन अपने चाहने वालों से प्यार करते हैं।
बादशाह ने वीडियो में कहा, “हेलो, आप सब लोग कैसे हैं? मैं बस आप सभी के प्यार, आशीर्वाद और सपोर्ट के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। बस इस पल का इस्तेमाल आप सभी का शुक्रिया अदा करने के लिए कर रहा हूं।”
उन्होंने आगे कहा, “मैं ठीक नहीं हूं, लेकिन मैं तुमसे प्यार करता हूं।”
गले में खराश के बावजूद फैंस के लिए वीडियो बनाने वाले बादशाह के इस मैसेज में उनके चाहने वालों के प्रति आभार नजर आया।
‘बिग बॉस 20’ का यह सीजन शुरू होने के बाद से ही चर्चा में बना हुआ है। इस बार शो में बादशाह की एक्स-वाइफ ईशा रिखी को लेकर भी लोगों की दिलचस्पी रही। ईशा के घर से बाहर होने के बाद बादशाह का यह वीडियो सामने आया है। हालांकि, बादशाह ने अपने वीडियो में ईशा के एविक्शन को लेकर कोई सीधी टिप्पणी नहीं की। उन्होंने सिर्फ फैंस के प्यार, आशीर्वाद और सपोर्ट के लिए उनका धन्यवाद किया।