मनोरंजन

‘ये बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जा सकता’, भुवन बाम के वायरल वीडियो पर भड़के यूजर्स, NCW से लगाई कार्रवाई की गुहार!

Bhuvan Bam Viral Video Controversy: वडोदरा के पारुल यूनिवर्सिटी में हुए कार्यक्रम के वायरल वीडियो को लेकर भुवन बाम विवादों में हैं। यूजर्स ने NCW और गुजरात पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
2 min read
• •
Updated: 29 Nov 2026, 4:44 PM IST
Bhuvan Bam and Sanjeeda Shaikh
भुवन बाम के वायरल वीडियो पर भड़के यूजर्स (सोर्स: x-@VishnuVansham)

Bhuvan Bam And Sanjeeda Shaikh video: कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर भुवन बाम एक लाइव शो के दौरान सामने आए वायरल वीडियो को लेकर विवादों में घिर गए हैं। वीडियो में उनके साथ एक्ट्रेस संजीदा शेख भी दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप्स में भुवन की टिप्पणी और स्टेज पर किए गए व्यवहार को लेकर तीखी आलोचना हो रही है और कई यूजर्स ने राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) और गुजरात पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। बता दें, ये मामला हाल ही के वडोदरा के वाघोडिया स्थित एक यूनिवर्सिटी में आयोजित ‘द लवारी शो’ से जुड़ा है, जिसमें भुवन बाम विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए थे।

वायरल क्लिप को लेकर क्या है विवाद?

सामने आए वीडियो में संजीदा शेख शादी के दबाव से बचने के लिए कुछ समय तक परेशानियों से दूर रहने की बात कहती हैं, जिस पर भुवन बाम ने अपने फेमस किरदार ‘टीटू मामा’ के अंदाज में दोहरे अर्थ वाली टिप्पणी की और खड़े होकर पानी की बोतल के साथ आपत्तिजनक हरकत की नकल की।

इस दौरान मौके पर मौजूद दर्शकों के हंसने की आवाज भी सुनाई देती है, लेकिन क्लिप वायरल होने के बाद ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इसे लेकर नाराजगी बढ़ गई।

सोशल मीडिया पर कड़ी प्रतिक्रियाएं, कार्रवाई की मांग

वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने शिक्षण संस्थान के स्टेज पर ऐसे व्यवहार को लेकर आपत्ति जताई। एक यूजर ने लिखा कि शिक्षण संस्थानों का माहौल ऐसा नहीं होना चाहिए जहां खुलेआम भद्दा मजाक हो और लोग हंसें, जबकि एक अन्य यूजर ने इसे कॉमेडी के नाम पर हद पार करने वाला बताया।

इतना ही नहीं, कई लोगों ने इस घटना को लेकर भुवन बाम की आलोचना की और राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) और गुजरात पुलिस से मामले में हस्तक्षेप कर कार्रवाई करने की अपील की।

कार्यक्रम की जानकारी और अब तक की चुप्पी

यूनिवर्सिटी की आधिकारिक इवेंट लिस्टिंग के अनुसार, ये कार्यक्रम हाल ही में एक यूनिवर्सिटी के पीआईडी मेन ग्राउंड में हुआ था, जिसमें ‘द कॉमेडी फैक्ट्री’ के कलाकारों के साथ भुवन बाम भी मौजूद थे। फिलहाल, इस पूरे विवाद पर भुवन बाम और संजीदा शेख की ओर से सोशल मीडिया पर कोई बयान सामने नहीं आया है।

Updated on:
29 Nov 2026, 4:44 PM IST
Published on:
Also Read
View All