29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / OTT News / ‘दिमाग की कच्ची…’, अरिश्फा को लेकर अभिनेता नमन शॉ ने दिया रिएक्शन, बोले- मैं खुद को गुल्लू में देखता हूं

‘दिमाग की कच्ची…’, अरिश्फा को लेकर अभिनेता नमन शॉ ने दिया रिएक्शन, बोले- मैं खुद को गुल्लू में देखता हूं

Bigg Boss 20: अभिनेता नमन शॉ ने अरिश्फा खान को सबसे इरिटेटिंग और बचकाना बताया। उन्होंने कहा कि मैं वहां होता तो बिग बॉस को बोलता कि उसे एक पैसिफायर दे दो। उसे बच्चे शब्द से चिढ़ ने इसलिए…
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 29 Nov 2026, 4:51 PM IST

Naman Shaw Dig Arishfa Khan

नमन शॉ ने अरिश्फा को कहा बच्ची (Photo Source- Instagram/@namanshaw)

Naman Shaw Dig Arishfa Khan: टेलीविजन अभिनेता नमन शॉ एक बार फिर अपने बेबाक और खुलकर बोलने वाले अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट और शो को लेकर बात की है। उन्होंने अरिश्फा को सबसे ज्यादा खराब और परेशान करने वाला सदस्य बताया। उन्होंने साफ कहा कि उन्हें अरिश्फा काफी इरिटेटिंग लगती हैं और अगर उन्हें मौका मिलता, तो वह सबसे पहले उन्हीं की लाइफलाइन छीनते। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

अरिश्फ पर नमन शॉ की तीखी टिप्पणी

अभिनेता नमन शॉ का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें वह बिग बॉस 20 और अरिश्फा के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान जब होस्ट ने नमन शॉ से पूछा कि उन्हें सबसे ज्यादा इरिटेटिंग कौन लग रहा है, तो नमन ने तुरंत अरिश्फा खान का नाम लिया। उन्होंने कहा कि अरिश्फा उन्हें बहुत इरिटेटिंग लगती हैं और उनकी हरकतें बचकाना लगती हैं। नमन ने यह भी कहा कि उन्हें 'बच्चे' शब्द से काफी दिक्कत होती है, लेकिन अगर वह खुद वहां होते तो उन्हें और ज्यादा चिढ़ाते व परेशान करते।

बातचीत को आगे बढ़ाते हुए नमन ने कहा कि असल में वह 'गुल्लू' के अंदर खुद को देखते हैं। उनके मुताबिक, जिस तरह गुल्लू अरिश्फा के साथ व्यवहार करता है और उन्हें इरिटेट करता है, वह भी बिल्कुल वैसा ही करते। मजाकिया और तंज भरे लहजे में नमन ने यहां तक कह दिया कि मन करता है बिग बॉस से कहें कि उन्हें एक निप्पल या पैसिफायर दे दिया जाए ताकि वह उनके मुंह में डाल दें। उन्होंने कहा कि अरिश्फा कई बार बिना किसी ठोस वजह के जरूरत से ज्यादा जिद करती हैं, और हालिया 'दिमाग की कच्ची' वाले प्रसंग का जिक्र करते हुए कहा कि अदिति ने कनिका के बजाय अरिश्फा पर डाला होता तो ज्यादा मजा आता।

लाइफलाइन छीनने के सवाल पर भी दो टूक जवाब

जब होस्ट ने नमन से पूछा कि अगर वह शो में गए होते और उन्हें किसी की लाइफलाइन छीनने का मौका मिलता, तो वह किसकी लाइफलाइन लेते? तो नमन ने बिना ज्यादा देर लगाए जवाब दिया और कहा अरिश्फा की। यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें अरिश्फा बिल्कुल पसंद नहीं आ रही हैं, नमन ने साफ किया कि उन्हें वह बचकाना और खराब लगती हैं। उन्होंने यह भी माना कि उम्र में वह छोटी हैं और वह इस बात को समझते हैं, लेकिन हालिया एपिसोड्स को देखते हुए वह यकीनन अरिश्फा की ही लाइफलाइन लेना पसंद करते।

नमन शॉ के इस इंटरव्यू के अंश सामने आने के बाद शो के दर्शकों और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच अरिश्फा के गेम और नमन के बेबाक बयानों को लेकर नई बहस छिड़ गई है। वहीं, शो में काजी और अरिश्फा की भी तीखी बहस देखने को मिली है। जहां, डबल मीनिंग बातें करने को लेकर सलमान खान ने काजी तौकीर को आड़े हाथों लेते हुए आईना दिखाया है।