तो वहीं, एक अन्य दर्शक ने आरोप लगाया कि शो वही दिखाता है जो वह दिखाना चाहता है, जहां काजी को सपोर्ट मिलता है और बाकी सदस्यों को डांटा जाता है। उस यूजर का कहना था कि कनिका ने काजी की हरकतों पर आवाज उठाई तो उन्हें बुरा लग गया। दूसरी ओर, कुछ अन्य टिप्पणियों में अलग-अलग तरह की बयानबाजी भी देखने को मिली, जिनमें एक यूजर ने बॉलीवुड पर सैयद्स के कंट्रोल खत्म होने की बात कही, जबकि अनाया नाम की टिप्पणी में ये भी लिखा कि वो खुद को ज्यादा होशियार समझती है।