बॉलीवुड

एंग्री यंग मैन के नाम से फेमस सिद्धार्थ शुक्ला बचपन में खाने के लिए मांगते थे भीख, आज हैं सुपरस्टार

बिग बॉस (Bigg Boss) कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला ने आरती (Aarti Singh) संग शेयर की बचपन की यादें बचपन में सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) खाने के लिए मांगते थे भीख
2 min read
Jan 17, 2020
बचपन में सिद्धार्थ शुक्ला मांगते थे भीख
बचपन में सिद्धार्थ शुक्ला मांगते थे भीख

नई दिल्ली। बिग बॉस (Bigg Boss) के घर में एंग्री यंग मैन के नाम से मशहूर कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) की निजी जिंदगी के बारे में बेहद ही कम लोग जानते हैं। घर में एक तरफ जहां उनके गुस्से का भयानक रूप देखा है तो दूसरी तरफ उनमें छुपा हुआ एक बच्चा भी सब ने देखा है। उनका ये दोनों ही अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

वैसे तो सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) को घर में बहुत कम ही अपनी निजी जिंदगी के बारे में शेयर करते हुए देखा गया है। वहीं हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें सिद्धार्थ अपनी दोस्त आरती सिंह (Aarti Singh) के साथ अपने बचपन के बारें में बात करते हुए दिखाई दिए। इस वीडियो में सिद्धार्थ आरती को कहते हैं, कि मैं बचपन से ही काफी जिद्दी रहा हूं। सामान लाने के लिए मैं दुकान पर चला जाता था। जब सामान नहीं मिलता था तो मैं दुकानदार के सामने ही भीख मांगने लग जाता था। अंकल दो न अंकल दो न बोलने लग जाता था।'

सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) बताते हैं, अगर दुकानदार सामान नहीं देता था तो मैं रोने लगता था। मुझे कई बार दुकानदार ने सामान दे भी दिया है। मेरी इन हरकतों की वजह से मुझे मम्मी से बहुत डांट पड़ती थी। मम्मी मुझको हमेशा बोलती थी कि ये इज्जत घटा देता है बेइज्जती करवा देता है। पीछे पड़ जाता है दुकानदार के...।

Published on:
17 Jan 2020 03:51 pm