मनोरंजन

‘तू बहुत बेवकूफ और डेस्परेट लग रही है’, अरिशफा ने लव गिल को सुनाई खरी-खोटी, आम्रपाली दुबे ने भी उठाए सवाल

Arishfa Love Gill Controversy: ‘बिग बॉस 20’ में अरिशफा ने लव गिल पर तीखी टिप्पणी की, वहीं आम्रपाली दुबे ने कनिका मान और गुल्लू के साथ उनकी दोस्ती पर सवाल उठाए। जानें घर का ताजा विवाद।
2 min read
• •
Updated: 28 Nov 2026, 2:32 PM IST
Arishfa Love Gill controversy
'बिग बॉस 20' में लव गिल पर अरिशफा का तीखा हमला (सोर्स: X-@HotstarReality)

Bigg Boss 20 Contestants: ‘बिग बॉस 20’ के घर में लव गिल को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। अरिशफा ने लव गिल पर तीखी टिप्पणी करते हुए उन्हें बेवकूफ और डेस्परेट तक कह डाला, वहीं आम्रपाली दुबे ने भी कनिका मान और गुल्लू के साथ लव गिल (लवप्रीत) की नजदीकियों पर सवाल उठाए हैं। बता दें, अरिशफा के सख्त शब्दों और आम्रपाली की नाराजगी के बाद घर के समीकरण और कंटेस्टेंट्स के रिश्तों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

लव गिल पर अरिशफा की खरी-खोटी

लव गिल को निशाना बनाते हुए अरिशफा ने कहा कि वह बहुत बेवकूफ और डेस्परेट लग रही हैं और उनका कोई क्लास नहीं है। उन्होंने माही दी द्वारा कही गई बात का जिक्र करते हुए कहा कि लव उसी के लायक हैं और वह खुद भी उन्हें ऐसे ही शब्द बोलेंगी।

अरिशफा की इस तीखी टिप्पणी ने घर के माहौल को और गरमा दिया है और दर्शक इस बयान को सही या गलत मानने को लेकर अपनी राय रख रहे हैं।

कनिका मान और गुल्लू से दोस्ती पर आम्रपाली की निराशा

दूसरी तरफ, आम्रपाली दुबे ने कनिका मान और गुल्लू के साथ लवप्रीत के रिश्तों को लेकर अपनी निराशा जाहिर की। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें इस बात से कोई परेशानी नहीं है कि लवप्रीत किससे दोस्ती करती हैं, बल्कि उन्हें दुख इस बात का है कि वह उन लोगों के साथ बैठी हैं जिन्होंने उन्हें पहले भी ठेस पहुंचाई है।

आम्रपाली ने उस घटना का जिक्र किया जब एक बहस के दौरान कनिका मान ने कथित तौर पर लव गिल के चेहरे को लेकर टिप्पणी की थी। उन्होंने यह भी पूछा कि उस वक्त गुल्लू और स्काउट ने लवप्रीत का स्टैंड क्यों नहीं लिया। आम्रपाली के मुताबिक, उन्होंने इस विषय पर उन लोगों से बात भी की थी, इसलिए इतना कुछ होने के बाद लवप्रीत का उन्हीं के साथ सहज होकर बैठना उन्हें बेहद अजीब लग रहा है।

Updated on:
28 Nov 2026, 2:32 PM IST
Published on: