मनोरंजन

‘लॉलीपॉप खाएगी’, ‘कैरेक्टर ढीला है’, बिग बॉस 20 में दोस्ती के नाम पर हुई ऐसी बयानबाजी कि टूट गए रिश्ते, भड़के दर्शक

Bigg Boss 20 Controversy: बिग बॉस 20 में काजी तौकीर, अमन गांधी, आसिफ खान, स्काउट ओपी और लव गिल के बयानों ने घर और सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2026, 2:54 PM IST
Bigg Boss 20
बिग बॉस 20 में मजाक से शुरू हुई बात ने तोड़ी दोस्ती (सोर्स: x-@HotstarReality)

Bigg Boss 20 Controversial Statements: बिग बॉस 20 में इस सीजन कंटेस्टेंट्स के झगड़ों से ज्यादा उनके बयानों ने सुर्खियां बटोरी हैं। काजी तौकीर, अमन गांधी, आसिफ खान, स्काउट ओपी और लव गिल की कई टिप्पणियां घर के भीतर तीखी बहस और सोशल मीडिया पर दर्शकों के बीच दो राय की वजह बनीं। बता दें, हर विवाद के बाद घरवालों के बीच मतभेद उभरे, वहीं बाहर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी इन बयानों के पक्ष और विपक्ष में जमकर चर्चा हुई।

'लॉलीपॉप खाएगी?' और 'पॉपुलेशन बढ़ा रहे हो' वाला कमेंट

टास्क के बाद काजी तौकीर बहस के बीच में कनिका मान से कहते है यस मैम, बायोलॉजी, इसके बाद काजी इंगलिश में बात करते और फन करते दिखाई देते हैं, और कहते 'लॉलीपॉप खाएगी?' ये पूछने पर घर में विवाद खड़ा हो गया। इस पर कनिका ने साफ तौर पर नाखुशी जताई और कहा कि उन्हें ये कमेंट पसंद नहीं आया, हालांकि काजी ने ये कहते हुए माफी मांगने से इनकार कर दिया कि उनकी कोई गलत नीयत नहीं थी।

दूसरी ओर, काजी से बहस के दौरान अमन गांधी ने धुआं छोड़ने और देश की आबादी बढ़ाने से जुड़ी विवादित टिप्पणी की। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इसे सांप्रदायिक नजरिए से देखा, लेकिन अमन की टीम ने किसी भी तरह की गलत मंशा से इनकार करते हुए कहा कि बयान को संदर्भ से काटकर दिखाया गया।

मर्दानगी पर आसिफ खान की टिप्पणी से असहमति

आसिफ खान ने ये कहकर नई बहस छेड़ दी कि राजस्थान में मूंछों के बिना पुरुषों को असली मर्द नहीं माना जाता और घर के भीतर माही विज, गुल्लू और अमन गांधी ने उनकी इस बात से असहमति जताई। इसके साथ ही, सोशल मीडिया पर भी दर्शकों ने आसिफ के इस नजरिए पर सवाल उठाए और मर्दानगी की उनकी परिभाषा को लेकर अलग-अलग राय रखी।

स्काउट ओपी और लव गिल के बीच टूटी दोस्ती

लव गिल के साथ हंसी-मजाक के दौरान स्काउट ओपी ने उनके कैरेक्टर पर कमेंट की और उनके पायजामे और नाड़े को लेकर तंज भी कसा। जो बातचीत मजाक में शुरू हुई थी, वही आगे चलकर दोनों के बीच दोस्ती खत्म होने की वजह बन गई। हालांकि, इससे पहले भी कई बार लव और स्काउट ओपी के अश्लील भाई-बहन वाले रिश्ते पर सवाल उठाए गए है, जिससे काफी विवाद भी हुआ था।

गौरव गुप्ता को थेरेपी की सलाह और सलमान खान की फटकार

शो के पिछले एपिसोड में विकेंड के वार में कॉमेडियन गौरव गुप्ता कंटेस्टेंट्स को रोस्ट करने पहुंचे थे। उनके जोक्स से नाराज होकर लव गिल ने कहा कि गौरव को थेरेपी की जरूरत है। इस टिप्पणी पर वीकेंड का वार में सलमान खान ने लव गिल को फटकार लगाई, जिससे ये मुद्दा और चर्चा में आ गया और उन्हें इस भाई-बहन वाली थेरेपी को छोड़ने की हिदायत दी गई।

Updated on:
27 Nov 2026, 2:54 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मुझे अपना मुंडन नहीं करवाना’, करण जौहर ने रवीना, शिल्पा और रेखा को लेकर किया सवाल, अक्षय कुमार ने दिया हैरानी भरा जवाब

‘पितृसत्ता का चरम रूप, ब्रेनवॉशिंग की हद!’ पाकिस्तानी ड्रामा ‘दर-ए-नजात’ पर भड़कीं महिलाएं, बोली-‘इतना महिला-विरोधी शो कैसे पसंद आ रहा है’

‘द्रोहकाल’ के सेट पर ‘बरखुरदार’ कहकर क्यों मिले थे नसीरुद्दीन शाह, मनोज ने बताई पहली मुलाकात की सच्चाई

कौन हैं शाम्भवी शर्मा जिन्होंने ससुर सुदेश बेरी पर लगाए थे गंभीर आरोप, अब एक्टर ने दिया करारा जवाब

आरजे महविश ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड के पैनिक अटैक के नाटक पर किया खुलासा, लोग बोले- कहीं युजवेंद्र चहल तो नहीं