मनोरंजन

लव-स्काउट के भाई-बहन विवाद के बीच काशवी की होगी वाइल्डकार्ड एंट्री! Bigg Boss 20 के घर में आते ही जाने किसकी बढ़ेगी मुश्किलें

Bigg Boss 20 Wildcard: बिग बॉस 20 में काशवी की वाइल्डकार्ड एंट्री को लेकर चर्चा तेज है। क्या वह मिड-वीक एपिसोड में घर आएंगी और लव के साथ उनकी दोस्ती होगी या नया विवाद शुरू होगा...
2 min read
• •
Updated: 30 Oct 2026, 5:00 PM IST
Bigg Boss 20 Wildcard Kashvi
लव-स्काउट के विवाद के बीच काशवी की एंट्री (सोर्स: x-@BharatiyaEsport)

Bigg Boss Mid Week Twist: ‘बिग बॉस 20’ में एक बार फिर नया ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है। खबरों के मुताबिक, काशवी मिड-वीक एपिसोड में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शो में एंट्री ले सकती हैं। हालांकि, मेकर्स की ओर से इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अगर काशवी घर में आती हैं, तो पहले से चल रहे समीकरणों के बीच नया ड्रामा देखने को मिल सकता है।

काशवी की एंट्री से बदल सकता है घर का माहौल

काशवी की संभावित वाइल्डकार्ड एंट्री को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता बनी हुई है। इसमें सबसे बड़ा सवाल ये है कि घर में पहुंचने के बाद उनका बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ कैसा रिश्ता बनेगा। खास तौर पर लव के साथ उनकी दोस्ती होगी या दोनों के बीच कोई नया विवाद शुरू होगा, ये देखना दिलचस्प रहेगा।

लव और स्काउट के विवाद के बीच बढ़ी चर्चा

लव और स्काउट के बीच भाई-बहन वाले रिश्ते को लेकर हुए विवाद के बाद काशवी की संभावित एंट्री की चर्चा और दिलचस्प हो गई है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या उनकी मौजूदगी घर के पुराने समीकरणों को प्रभावित करेगी या वह किसी नए ग्रुप का हिस्सा बनेंगी।

फिलहाल काशवी की एंट्री को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। ऐसे में दर्शकों को ये जानने के लिए इंतजार करना होगा कि मिड-वीक एपिसोड में सचमुच कोई वाइल्डकार्ड ट्विस्ट देखने को मिलता है या नहीं।

जानें क्या था विवाद

'बिग बॉस 20' में स्काउटओपी और लव गिल की नजदीकियों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वीकेंड का वार में स्काउटओपी की गर्लफ्रेंड काश्वी हीरानंदानी घर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने लव के कैरेक्टर पर सवाल उठाए, जिसके बाद घर में माहौल तनावपूर्ण हो गया। बता दें, उनकी बातों को लव के साथ हुए टकराव पर प्रतिक्रिया के तौर पर देखा जा रहा है। फिलहाल, स्काउटओपी, लव गिल और काश्वी से जुड़े इस मामले पर चर्चा जारी है और शो के दर्शकों के बीच बहस का मुद्दा खड़ा कर दिया है और अब काशवी की वाइल्डकार्ड एंट्री की चर्चा तेजी से हो रही है।

Updated on:
30 Oct 2026, 5:00 PM IST
Published on: