
Qazi Touqeer Kanika Mann Fight: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में लगातार हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो के प्रोमो में एक तरफ जहां छिपे हुए राशन को लेकर घरवालों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, वहीं इसी गहमागहमी के बीच शो के प्रोमो में एक बार फिर काजी तौकीर और कनिका मान आमने-सामने आ गए हैं। काजी की एक नई टिप्पणी ने घर के भीतर इन दोनों के बीच चल रहे पुराने विवादों को फिर से हवा दे दी है।
हाल ही में घर के अंदर हुई एक बातचीत के दौरान काजी तौकीर ने कनिका मान पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कनिका के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए उन्हें 'हिपोक्रेसी की मल्लिका' (पाखंड की रानी) कह दिया। काजी के इस बयान ने माहौल को तुरंत गर्म कर दिया और दोनों कंटेस्टेंट्स के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।
शो में काजी तौकीर और कनिका मान के बीच पहले से ही तनातनी का माहौल बना हुआ है। दोनों के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर नोकझोंक देखने को मिलती है। ऐसे में काजी के इस नए तंज ने उनके बीच चल रहे झगड़ों में एक और तीखा मोड़ ला दिया है, जिससे आने वाले एपिसोड में घर का माहौल और अधिक गरमाने की उम्मीद है। इस दौरान शो में मौजूद कंटेस्टेंट्स के परिवार के सदस्य घर में आकर उनसे मुलाकात करेंगे। हालांकि, स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काश्वी हिरनंदानी ने साफ कर दिया है कि वो इस बार उनसे मिलने बिग बॉस के घर नहीं जाएंगी।
बता दें, 'बिग बॉस 20' का ग्रैंड फिनाले अब 4 हफ्ते दूर है। शो के फिनाले की टेंटेटिव डेट 20 दिसंबर है। ऐसे में शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स को लेकर अब चर्चा तेज हो गई है। शो में अब भी 11 कंटेस्टेंट्स मौजूद है लेकिन वो कौन से ऐसे 5 कंटेस्टेंट्स हैं जिनके बारे में सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। उनका नाम है, काजी तौकीर, अरिश्फा खान, कनिका मान, यंग DSA, लव गिल।