मनोरंजन

बिग बॉस 20 में सलमान खान ने कनिका मान की लगाई जमकर क्लास, ‘ढोंगी’ कहकर लगाई लताड़, स्काउट ओपी को भी नहीं छोड़ा

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने कनिका मान को 'पाखंडी' कहकर लताड़ लगाई और स्काउट ओपी को शो का सबसे बुरा दोस्त बताया। जानें घर के अंदर हुए पूरे बवाल की कहानी।
2 min read
• •
Updated: 15 Nov 2026, 1:36 PM IST
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar
कनिका मान के बर्ताव पर भड़के सलमान खान (सोर्स: x-@SagarB0310)

Salman Khan Angry on Kanika Mann: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का ये हफ्ता जबरदस्त हाई-वोल्टेज ड्रामे और विवादों से भरा रहा। 'वीकेंड का वार' एपिसोड में होस्ट सलमान खान ने घर के कई कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाई। खासतौर पर कनिका मान के दोहरे रवैये और स्काउट ओपी की आक्रामक हरकतों पर सलमान का पारा 7वें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने कनिका को 'पाखंडी' तक कह दिया, वहीं स्काउट को शो का 'सबसे बुरा दोस्त' करार दिया।

कनिका मान पर क्यों भड़के सलमान खान?

बीते दिनों घर में एक मजाक के दौरान जब लव गिल 'कैरेक्टर ढीला है' गाना गा रही थीं, तो स्काउट ओपी ने उनके कपड़ों और चरित्र पर बेहद भद्दी कमेंट कर दी। इस बात से काजी तौकीर नाराज हो गए और उन्होंने स्काउट से माफी मांगने को कहा। शुरुआत में हंसने के बाद लव को भी इस बात का बुरा लगा और उन्होंने स्काउट से दोस्ती तोड़ ली।

इस पूरे मामले में कनिका मान के चुप रहने पर सलमान खान भड़क उठे। उन्होंने कनिका से कहा कि जब स्काउट ने लव के बारे में इतनी घटिया बात कही, तब वो वहीं खड़ी थीं, लेकिन उन्होंने कोई स्टैंड नहीं लिया। सलमान ने उन्हें 'पाखंडी' बताते हुए कहा कि वह सिर्फ अपने दोस्तों की तरफदारी करती हैं और हर किसी से अलग-अलग लहजे में बात करती हैं।

सलमान के सामने आवाज ऊंची करने पर मिली चेतावनी

इस एपिसोड के दौरान कनिका ने काजी तौकीर और आम्रपाली दुबे के साथ बहस शुरू कर दी और उन पर चिल्लाने लगीं। जब सलमान ने उन्हें टोकने की कोशिश की, तो कनिका ने होस्ट से ही बहस शुरू कर दी। इस पर सलमान ने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि उनके सामने आवाज ऊंची करने की गलती न करें।

इतना ही नहीं, आने वाले एपिसोड के प्रोमो में भी सलमान, कनिका पर बरसते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कनिका के ताने मारने वाले लहजे पर नाराजगी जताते हुए उन्हें 'ट्यूबलाइट' और 'बेवकूफ' तक कह दिया और चुप रहने की हिदायत दी।

स्काउट ओपी को लगाई लताड़, लव गिल को बताया 'मैनिपुलेटिव'

कनिका के अलावा सलमान खान ने कंटेंट क्रिएटर स्काउट ओपी को भी आड़े हाथों लिया। इस हफ्ते एक टास्क के दौरान स्काउट ने अपने करीबी दोस्त यंग डीएसए को धक्का दे दिया था। इसके अलावा लव से दोस्ती टूटने के बाद उन्होंने घर के अंदर एक पेड़ से कूदने की नाकाम कोशिश की और गुस्से में अपना सिर मुंडवा लिया।

दरअसल, सलमान ने शारीरिक हिंसा और गाली-गलौज के लिए स्काउट को फटकार लगाते हुए टास्क को समझदारी से संभालने के लिए यंग डीएसए की तारीफ की। सलमान ने स्काउट से कहा कि उनका पूरा गेम सिर्फ लव गिल के इर्द-गिर्द घूमता है, फिर भी जब माही ने लव को 'घर तोड़ने वाली' कहा था, तब उन्होंने लव का साथ नहीं दिया। इसके साथ ही सलमान ने लव गिल के बर्ताव पर भी सवाल उठाए और कहा कि वो स्काउट को अपने हिसाब से चलाती (मैनिपुलेट करती) हैं।

कॉमेडियन गौरव गुप्ता के साथ भी हुई थी बदसलूकी

पिछले हफ्ते शो में मेहमान बनकर आए कॉमेडियन गौरव गुप्ता ने कंटेस्टेंट्स पर कुछ मजाक किए थे, जो स्काउट ओपी और लव गिल को बिल्कुल पसंद नहीं आए। स्काउट ने गौरव के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया था, जबकि लव ने टिप्पणी करते हुए कहा था कि कॉमेडियन को थेरेपी की जरूरत है। शनिवार के एपिसोड में सलमान खान ने इन दोनों के इस गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार की भी कड़ी आलोचना की।

Updated on:
15 Nov 2026, 1:36 PM IST
Published on: