
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar Backlash: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) का 'वीकेंड का वार' एपिसोड स्ट्रीम होते ही सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है। होस्ट सलमान खान ने एपिसोड की शुरुआत चर्चित गीत "फूलों का तारों का…" गाकर की और इसी अंदाज में कंटेस्टेंट प्यार और स्काउट पर तंज कसा। हालांकि, शो के दर्शकों का एक बड़ा ग्रुप इस एपिसोड से नाराज नजर आ रहा है और सोशल मीडिया पर कंटेस्टेंट काजी की टिप्पणियों को नजरअंदाज किए जाने पर सवाल उठा रहा कि आखिर ये किसके लिए है और बिग बॉस काजी को कुछ क्यों नहीं कहते है।
एपिसोड के दौरान जहां सलमान खान ने अपने खास अंदाज में प्यार और स्काउट को निशाने पर लिया, वहीं दर्शकों ने शो के मेकर्स और होस्ट पर पक्षपात के आरोप लगाने शुरू कर दिए। सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि घर के भीतर काजी के जरिए की जा रही आपत्तिजनक टिप्पणियों और चरित्र हनन जैसे मामलों पर वीकेंड का वार में कोई बात नहीं की जा रही है।
एपिसोड सामने आने के बाद 'एक्स' और अन्य प्लेटफॉर्म पर यूजर्स ने तीखी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने नाराजगी जताते हुए पूछा कि क्या काजी को किसी को भी 'नल्ला' या 'चोमू' कहने और चरित्र प्रमाण पत्र बांटने की खुली छूट मिली हुई है और इस पर कब बोला जाएगा।
एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि सलमान खान ने काजी को घिनौने चुटकुले मारने का लाइसेंस दे दिया है। वहीं, तीसरे यूजर ने पिछले वीकेंड का वार का हवाला देते हुए कहा कि जब पिछली बार ही सब कुछ साफ कर दिया गया था और दोनों कंटेस्टेंट्स ने भी मान लिया था कि वे एक-दूसरे के लिए सिर्फ प्रतियोगी हैं, तो फिर इस मुद्दे को दोबारा क्यों खींचा जा रहा है। इसके अलावा एक अन्य दर्शक ने सवाल उठाया कि प्रेम के चरित्र हनन को लेकर काजी द्वारा दिए जा रहे बयानों पर नियमित रूप से बात क्यों नहीं की जाती।