21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / शादी के 10 साल बाद धीरज धूपर के घर फिर गूंजेगी किलकारी, पत्नी विन्नी अरोड़ा ने बेबी बंप दिखाकर दी गुड न्यूज

शादी के 10 साल बाद धीरज धूपर के घर फिर गूंजेगी किलकारी, पत्नी विन्नी अरोड़ा ने बेबी बंप दिखाकर दी गुड न्यूज

Vinny Arora Pregnancy Announcement: अभिनेता धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। विन्नी ने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप दिखाते हुए इस खुशखबरी की आधिकारिक घोषणा की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shiwani Mishra

•

Updated: 21 Nov 2026, 4:04 PM IST

शादी के 10 साल बाद धीरज धूपर के घर फिर गूंजेगी किलकारी

शादी के 10 साल बाद धीरज धूपर के घर फिर गूंजेगी किलकारी (सोर्स: instagram-vinnyaroradhoopar)

Vinny Arora Dhoopar: टेलीविजन के फेमस एक्टर धीरज धूपर और उनकी पत्नी विन्नी अरोड़ा धूपर के घर एक बार फिर किलकारी गूंजने वाली है। दोनों दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। हाल ही में अपनी शादी की 10वीं सालगिरह के मौके पर शेयर की गई तस्वीरों के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। बता दें, शनिवार, 21 नवंबर को विन्नी अरोड़ा ने एक खास वीडियो शेयर कर इस खुशखबरी पर आधिकारिक मुहर लगा दी है।

बेबी बंप फ्लॉन्ट कर विन्नी ने शेयर किया खास संदेश

विन्नी अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो हरे रंग की बॉडीकॉन ड्रेस पहने अपना बेबी बंप दिखाती नजर आ रही हैं। दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान करते हुए विन्नी ने कैप्शन में लिखा, "एक छोटा सा चमत्कार, एक बार फिर।" गौरतलब है कि धीरज और विन्नी पहले से ही एक बेटे जैन के माता-पिता हैं, जिसका जन्म 10 अगस्त 2022 को हुआ था।

टीवी सितारों ने दी बधाइयां, किसी ने की बेटी होने की भविष्यवाणी

इस खुशखबरी के सामने आते ही टेलीविजन जगत के कई सितारों ने कमेंट सेक्शन में कपल को बधाइयां देनी शुरू कर दीं। एक्ट्रेस फलक नाज ने उत्साह जताते हुए लिखा कि वो पहले ही बता रही हैं कि इस बार बेटी होगी। वहीं, वहबिज दोराबजी ने हैरानी और खुशी जताते हुए लिखा कि पार्टी वाले दिन उन्हें इसका बिल्कुल भी अंदाजा नहीं हो पाया था। इसके अलावा सीरत कपूर और जयंती भाटिया समेत कई अन्य कलाकारों ने भी कपल को शुभकामनाएं दी हैं।

2009 में शुरू हुई थी प्रेम कहानी, 2016 में की थी शादी

धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा की पहली मुलाकात साल 2009 में टीवी शो 'मात पिताह के चरणों में स्वर्ग' के सेट पर हुई थी। यहीं से दोनों की दोस्ती शुरू हुई, जो समय के साथ प्यार में बदल गई। करीब सात साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इस जोड़े ने 16 नवंबर 2016 को दिल्ली में शादी की थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो धीरज धूपर आखिरी बार नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप' के दूसरे सीजन में दिखाई दिए थे, जिसे फराह खान और रितेश देशमुख ने होस्ट किया था। धीरज फिनाले से कुछ हफ्ते पहले शो से बाहर हो गए थे, जबकि इस सीजन की ट्रॉफी श्रेया कालरा ने अपने नाम की थी। फिलहाल अभिनेता ने अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।