21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / विवादों के बीच समय रैना को मिला बड़ा सम्मान, बने ‘कॉमेडियन ऑफ द ईयर’, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ने भी मारी बाजी

विवादों के बीच समय रैना को मिला बड़ा सम्मान, बने ‘कॉमेडियन ऑफ द ईयर’, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ने भी मारी बाजी

Samay Raina Comedian of the Year: दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स की घोषणा हो गई है। रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने 6 अवार्ड जीते, जबकि समय रैना 'कॉमेडियन ऑफ द ईयर' बने।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shiwani Mishra

•

Updated: 21 Nov 2026, 4:53 PM IST

Samay Raina

दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स (सोर्स; x-indiasgotlatent's/IMDb)

Dadasaheb Phalke International Film Festival Awards Winners: दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स (DPIFF) के विजेताओं की घोषणा शुक्रवार, 20 नवंबर को कर दी गई है। 2012 में शुरू हुआ ये प्रतिष्ठित समारोह भारतीय और अंतरराष्ट्रीय सिनेमा, टेलीविजन, वेब सीरीज और संगीत के क्षेत्र में योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करता है। बता दें, इस साल के पुरस्कारों में रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने सबसे अधिक 6 अवार्ड जीतकर अपना दबदबा कायम रखा, जबकि हालिया विवादों के बावजूद स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना को 'कॉमेडियन ऑफ द ईयर' के सम्मान से नवाजा गया।

ओटीटी और संगीत की दुनिया में आर्यन खान और समय रैना ने मारी बाजी

डिजिटल और वेब सीरीज की श्रेणी में आर्यन खान ने अपनी सीरीज 'द बैडस ऑफ बॉलीवुड' (The Bads of Bollywood) के लिए 'बेस्ट डायरेक्टर (वेब सीरीज)' का पुरस्कार अपने नाम किया और इसी शो को 'बेस्ट वेब सीरीज' भी चुना गया। अभिनय की बात करें तो 'पाताल लोक' के लिए जयदीप अहलावत को वेब सीरीज में 'बेस्ट एक्टर' और 'दिल्ली क्राइम 3' के लिए शेफाली शाह को 'बेस्ट एक्ट्रेस' का सम्मान मिला।

संगीत और मनोरंजन जगत में अंतरराष्ट्रीय पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट को 'इंटरनेशनल आर्टिस्ट ऑफ द ईयर' और पंजाबी गायक करण औजला को 'आर्टिस्ट ऑफ द ईयर' चुना गया। वहीं, हाल के दिनों में चर्चा और विवादों में रहने वाले समय रैना को 'कॉमेडियन ऑफ द ईयर' के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

क्रिटिक्स अवार्ड्स, टेलीविजन और लाइफटाइम सम्मान

क्रिटिक्स श्रेणी में ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' को 'क्रिटिक्स बेस्ट फिल्म' का खिताब मिला, जबकि ऋषभ शेट्टी को 'क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर' और यामी गौतम धर को 'क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस' चुना गया। इसके अतिरिक्त विनीत कुमार सिंह ने 'बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर' और रितेश देशमुख ने 'बेस्ट कॉमिक एक्टर' का पुरस्कार जीता।

टेलीविजन जगत में लोकप्रिय शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को 'टेलीविजन सीरीज ऑफ द ईयर' चुना गया, जबकि स्मृति ईरानी को 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में उनके अभिनय के लिए रिकग्निशन दी गई।

'धुरंधर' बनी सबसे बड़ी विजेता, 'सैयारा' ने जीते 4 खिताब

रणवीर सिंह अभिनीत 'धुरंधर' का जलवा देखने को मिला। इस फिल्म को 'बेस्ट फिल्म' चुना गया, जबकि रणवीर सिंह ने 'बेस्ट एक्टर' और आदित्य धर ने 'बेस्ट डायरेक्टर' का पुरस्कार जीता। फिल्म में दमदार अभिनय के लिए अक्षय खन्ना को 'रिकग्निशन फॉर परफॉरमेंस' से नवाजा गया। इसके अलावा फिल्म के निर्माताओं आदित्य धर, ज्योति देशपांडे और लोकेश धर को 'प्रोड्यूसर्स ऑफ द ईयर' और शाश्वत सचदेव को 'बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर' का अवार्ड मिला।

दूसरी ओर, अहान पांडे और अनीता पड्डा की फिल्म 'सैयारा' ने कुल 4 अवार्ड अपने नाम किए। अनीता पड्डा को फिल्म में उनके अभिनय के लिए 'बेस्ट एक्ट्रेस' चुना गया, जबकि इसी फिल्म के एक गाने को 'सॉन्ग ऑफ द ईयर' का खिताब मिला। इसके साथ ही 'सैयारा' के लिए फहीम अब्दुल्ला को 'बेस्ट प्लेबैक सिंगर' और इरशाद कामिल को 'बेस्ट लिरिसिस्ट' का पुरस्कार दिया गया।