मनोरंजन

Bigg Boss OTT 2: मनीषा को पुलिस ने लॉकअप में कर दिया था बंद, 2 घंटे तक हलक में अटकी रही थीं सांसें

Bigg Boss OTT 2: मनीषा रानी बिग बॉस में दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही हैं लेकिन उनका अपना संघर्ष भी काफी है।

2 min read
Jul 03, 2023
Manisha Rani
मनीषा के वीडियोज को सोशल मीडिया पर लाखों में व्यूज मिलते हैं।

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी की कंटेस्टेंट मनीषा रानी सबको खूब इंटरटेन कर रही हैं। बिहारी होने के नाते उनकी बोलचाल का अलग अंदाज भी लोगों को भा रहा है। हालांकि मनीषा रानी मशहूर होने से पहले बहुत सी परेशानियों से भी गुजरी हैं। मनीषा को डांस और एक्टिंग का शौक था लेकिन पिता को ये पसंद नहीं था। इस संघर्ष में वह घर छोड़कर भाग गईं और इस सबमें एक दफा ऐसा भी हुआ जब वो पुलिस लॉकअप तक पहुंच गईं।

मनीषा कैसे पहुंची पुलिस लॉकअप में
मनीषा ने खुद अपनी जिंदगी का ये किस्सा शेयर किया है। मनीषा कहती हैं, 'मुझे डांसर बनना था लेकिन मेरे पिता को ये मंजूर नहीं था। मैंने घर से भागने की सोची और एक दिन सच में निकल गई। अपने एक दोस्त के साथ मैं बिना टिकट ट्रेन में चढ़ गई। किस्मत खराब की हमें पकड़ लिया गया। टीटी ने पुलिस को सौंपा और उन्होंने ले जाकर एक लॉकअप में बंद कर दिया। करीब 2 घंटे तक लॉकअप में रखने के बाद उन लोगों मने हमें जाने दिया।


बैकग्राउंड डांसर से की शुरुआत
मनीषा अपने घर बिहार के मुंगेर से भागकर कोलकाता पहुंची। यहां उन्होंने वेट्रेस और बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम करते हुए किसी तरह रोजी-रोटी चलाई। फिर धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर उनको शोहरत मिली। जिसके बाद वो टीवी पर दिखना शुरू हुईं। मनीषा को कपिल शर्मा के शो में भी जाने का मौका मिला। अब वो बिग बॉस ओटीटी 2 में अपने अंदाज से लोगों को लुभा रही हैं। बिहार के मुंगेर की रहने वाल मनीषा रानी के इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन फॉलोवर्स है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 2: जानिए मनीषा रानी की मां से जुड़ा वो किस्सा, जिसे याद कर शो में रो पड़ी कंटेस्टेंट!

Updated on:
03 Jul 2023 08:20 pm
Published on:
03 Jul 2023 08:18 pm