Farah Khan Latest Vlog: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का स्टारडम किसी से छिपा नहीं है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब उन्होंने डॉ. श्रीराम माधव नेने से शादी की थी, तब उनके पति हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों को पहचानते तक नहीं थे। यहां तक कि उन्हें शाहरुख खान और सलमान खान के बारे में भी जानकारी नहीं थी। फराह खान के हालिया फूड व्लॉग में डॉ. नेने ने अपनी शादी के रिसेप्शन से जुड़ा ये दिलचस्प किस्सा साझा किया।