12 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फैजल शेख की शादी पर राखी सावंत ने दिया मजेदार बयान, बोलीं- जन्नत को कोई और फैजू मिल जाएगा

Rakhi Sawant On Faisal Shaikh Wedding: राखी सावंत ने मिस्टर फैजू की शादी को लेकर अपना बयान दिया है। जब पैपराजी ने उनसे पूछा कि जन्नत का अब क्या होगा। तो इस पर राखी ने कहा कि जन्नत को कोई और फैजू मिल जाएगा।
2 min read
Google source verification
Rakhi Sawant On Faisal Shaikh Wedding

फैजल शेख (फोटो सोर्स- Instagram/instantbollywood)

Rakhi Sawant On Faisal Shaikh Wedding: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और अभिनेता फैसल शेख उर्फ मिस्टर फैजू की शादी इन दिनों चर्चा में है। फैजू ने 10 अक्टूबर 2026 को सऊदी अरब के मदीना में तान्या के साथ निकाह किया और सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर फैंस को इसकी जानकारी दी। अब राखी सावंत ने फैजू की शादी पर ऐसा मजेदार कमेंट किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राखी ने फैजू की शादी की खबर सुनकर पहले हैरानी जताई और पूछा कि क्या उनकी शादी जन्नत जुबैर से नहीं होने वाली थी।

राखी सावंत ने फैजू की शादी पर दिया बयान

पैपराजी से बातचीत के दौरान राखी सावंत ने पूछा, 'फैजू की शादी हो गई?' इसके बाद उन्होंने जन्नत जुबैर का नाम लेते हुए कहा कि उन्हें लगा था कि फैजू की शादी जन्नत के साथ होने वाली है। जब पैपराजी ने उन्हें बताया कि फैजू ने तान्या से शादी कर ली है, तो राखी ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'चलो जन्नत तो जन्नत में जाएगी।' इसके बाद उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, 'जन्नत को और फैजू मिल जाएगा दूसरा।' राखी का यह अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है और उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

जन्नत-फैजू के रिश्ते की अफवाहें

दरअसल, जन्नत जुबैर और मिस्टर फैजू के बीच रिश्ते की अफवाहें लंबे समय से सामने आती रही हैं। दोनों की दोस्ती और स्क्रीन पर उनकी केमिस्ट्री को देखकर कई बार उनके डेटिंग करने की खबरें चर्चा में आईं। हालांकि, दोनों ने हमेशा इन खबरों को खारिज किया है। साल 2022 में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में फैजू ने साफ कहा था कि लोग उन्हें और जन्नत को डेट करते हुए मान लेते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा था कि ऑफस्क्रीन दोनों अच्छे दोस्त हैं और उस समय वो सिंगल थे।

अब फैजू ने आखिरकार शादी कर ली है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर निकाह की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'अल्हम्दुलिल्लाह फॉर अ ड्रीम टर्न्ड इनटू रियलिटी।' उन्होंने बताया कि मदीना जैसे खूबसूरत शहर में अपने पूरे परिवार की मौजूदगी में निकाह करना उनके लिए किसी बड़ी नेमत से कम नहीं है। फैजू ने फैंस से अपने और अपनी पत्नी के लिए दुआ करने की अपील भी की।

फैजू ने कर दी शादी की घोषणा

फैजू ने अपनी शादी की घोषणा में पत्नी का नाम सार्वजनिक तौर पर नहीं बताया था। हालांकि, रिपोर्ट्स में उनकी पत्नी की पहचान तान्या के तौर पर की गई है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि निकाहनामा में मोहम्मद मुदस्सिर और निखत फातिमा नाम दर्ज हैं और तान्या उनका निकनेम है। हालांकि, उनकी पत्नी की पृष्ठभूमि को लेकर ज्यादा सत्यापित जानकारी सार्वजनिक नहीं है, क्योंकि वह अब तक लाइमलाइट से दूर रही हैं।

रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि मदीना में हुई निजी शादी के बाद फैजू और तान्या मुंबई में अपने दोस्तों और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए रिसेप्शन आयोजित कर सकते हैं। फिलहाल राखी सावंत की जन्नत और फैजू को लेकर की गई मजेदार टिप्पणी ने इस शादी की खबर को एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में ला दिया है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग