27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / ‘कलर्स पर वापस आई तो मैं काम नहीं करूंगा’, सलमान खान की इस धमकी के बाद फिर चर्चा में आईं प्रियंका जग्गा

‘कलर्स पर वापस आई तो मैं काम नहीं करूंगा’, सलमान खान की इस धमकी के बाद फिर चर्चा में आईं प्रियंका जग्गा

Nomination Task Fight Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ के नॉमिनेशन टास्क में माही विज ने लव गिल की तुलना प्रियंका जग्गा से की, जिससे 2016 के सलमान खान वाले विवाद की यादें ताजा हो गईं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shiwani Mishra

•

Updated: 27 Nov 2026, 5:12 PM IST

Priyanka Jagga Salman Khan

‘बिग बॉस 20’ में प्रियंका जग्गा से तुलना पर बवाल (सोर्स: X-@khulkejeetahoon/Instagram- karishmarawat)

Bigg Boss 10 Controversy: ‘बिग बॉस 20’ के हालिया नॉमिनेशन टास्क के दौरान हुई बहस ने एक बार फिर ‘बिग बॉस 10’ की पूर्व कंटेस्टेंट प्रियंका जग्गा को सुर्खियों में आ गई है। माही विज ने लव गिल के बर्ताव की तुलना प्रियंका जग्गा से कर दी, जिसके बाद घर के अंदर इस पुराने विवाद और सलमान खान की सख्त चेतावनी पर चर्चा शुरू हो गई।

इस तुलना से लव गिल उलझन में नजर आईं क्योंकि उन्हें प्रियंका जग्गा के बारे में जानकारी नहीं थी। वहीं, घरवालों के बीच 2016 के उस चर्चित एपिसोड की बातें भी उठीं, जब शो के होस्ट सलमान खान ने कथित तौर पर कहा था कि प्रियंका को कलर्स पर वापस लाया गया तो वे चैनल के साथ काम नहीं करेंगे।

नॉमिनेशन टास्क के दौरान माही और लव में तकरार

इस नॉमिनेशन टास्क के दौरान माही विज ने लव गिल को बोलते समय भाषा पर ध्यान देने को कहा और दावा किया कि उनके बोलने के तरीके के कारण घर में कोई लड़की उन्हें पसंद नहीं करती। इसी दौरान माही ने लव की तुलना प्रियंका जग्गा से कर दी।

इसके बाद में माही ने अपने ग्रुप के सदस्यों से कहा कि उन्होंने 10 हफ्तों की बातों का जवाब एक ही लाइन में देकर लव को परेशान कर दिया और अब उन्हें भी पता चल जाएगा कि शो से बाहर निकाली गईं प्रियंका कौन थीं। उधर, लव ने कनिका मान और गुल्लू से प्रियंका जग्गा के बारे में पूछा, जबकि कनिका ने भी बहस में प्रियंका का नाम आने पर हैरानी जताई।

आम्रपाली दुबे ने याद दिलाया सलमान का सख्त रुख

इस बातचीत में आम्रपाली दुबे भी शामिल हुईं और उन्होंने उस वाकये को याद किया जब सलमान खान ने प्रियंका जग्गा को कलर्स टीवी पर वापस न आने की चेतावनी दी थी। बता दें, चर्चा में ये बात भी आई कि सलमान ने कथित तौर पर कहा था कि यदि प्रियंका को वापस बुलाया गया तो वे चैनल के साथ काम करना बंद कर देंगे।

प्रियंका जग्गा की प्रतिक्रिया और 'बिग बॉस 10' का विवाद

माही विज की कम्पैयर पर प्रियंका जग्गा ने सीधे तौर पर कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन उन्होंने उन इन्फ्लुएंसर्स की इंस्टाग्राम रील्स जरूर रीशेयर की हैं, जिनमें ‘बिग बॉस 10’ में उनके व्यवहार की चर्चा है।

साल 2016 में ‘बिग बॉस 10’ के दौरान प्रियंका जग्गा का सफर छोटा रहा था और इसे शो के सबसे विवादित हिस्सों में गिना जाता है। वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने लोपामुद्रा राउत और मनु पंजाबी की दिवंगत मां को लेकर कथित तौर पर की गई निजी टिप्पणियों पर प्रियंका को आड़े हाथों लिया था, घर से बाहर जाने को कहा था और उन्हें ‘बिग बॉस’ या कलर्स टीवी के अन्य शोज में न लाने की बात कही थी।