
बॉलीवुड के फेमस सिंगर, कंपोजर, सॉन्ग राइटर mika singh का आज जन्मदिन है। उनका जन्म
10 जून, 1977 को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुआ था। मीका के पिता अजमेर सिंह सिंगर नहीं बल्कि स्टेट लेवल के रेसलर थे। पूरी दुनिया में मीका सिंह के नाम से मशहूर मीका का असली का नाम 'अमरीक सिंह' है। आपको बता दें कि मीका बॉलीवुड के मशहूर सिंगर दिलेर मेहंदी के छोटे भाई हैं। मीका ने महज 8 साल की उम्र से ही मीका की गायन शिक्षा शुरू हो गई थी। 12 साल की उम्र में तबला और हारमोनियम बजाना सीख गए थे और 14 साल की उम्र में मीका ने गिटार बजाना शुरू कर दिया था। लेकिन मीका जितना अपने गाने को लेकर जाने जाते हैं उतना ही अपने विवादों को लेकर। इसके चलते उन्हें जेल तक जाना पड़ा था। आज हम आपको मीका के कुछ ऐसे ही 'कंट्रोवर्सी' ( Mika singh controversy ) के बारे में बताने जा रहे हैं...
राखी सावंत को किस करने को लेकर विवाद :
साल 2006 में मीका सिंह की बर्थडे पार्टी चल रही थी। उस दौरान राखी सावंत भी वहां मौजूद थीं। तभी अचानक ही मीका केक काटते वक्त राखी को जबरदस्ती किस करने लगे। इसको देखने को बाद वहां मौजूद वहां सभी हैरान रह गए। राखी मीका का यह किस लंबे समय तक चर्चा में रहा और इसकी वजह से मीका काफी विवादों में रहे थे।
कस्टम चोरी का आरोप :
मीका सिंह पर किस विवाद के अलावा कस्टम चोरी का आरोप भी लग चुका हैं। बता दें कि साल 2013 में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर रोक लिया गया था। मीका बैंकाक से मुंबई आते वक्त तय सीमा से ज्यादा की विदेशी मुद्रा लेकर आ रहे थे, हालांकि, बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी।
मीका ने डॉक्टर को जड़ा था थप्पड़ :
मीका सिंह डाक्टर को थप्पड़ मारने का थप्पड़ मारने के लेकर भी फंस चुके हैं। ये बात साल 2015 में दिल्ली में हुए एक कार्यक्रम के दौरान का है जब मीका ने डॉक्टर पर हाथ उठाया था। दरअसल, आरोप था कि डॉक्टर मना करने के बावजूद फीमेल क्राउड के साथ आकर डांस कर रहा था। गुस्साए मीका ने सरेआम लाइव इवेंट में उन्हें थप्पड़ जड़ दिया था। मीका ने उसे इतनी जोर से चांटा मारा था कि उसके कान के पर्दे में चोट आ गई थी। खबरों की मानें तो उसे सुनने में भी फरक पड़ गया था।
महिला को अश्लील फोटो भेजने का आरोप :
कुछ समय पहले मीका सिंह पर नाबालिक लड़की को अश्लील फोटो भेजने से लेकर राजील की एक नागरिक ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसी के चलते दुबई पुलिस ने पिछले साल इसलिए गिरफ्तार किया था।