मनोरंजन

‘ये दिल आशिकाना’ की हीरोइन जिविधा याद हैं? उनके बारे में ये नई जानकारी दिल तोड़ देगी

Bollywood News: जिविधा शर्मा को 'ये दिल आशिकाना' से शोहरत मिली थी, तब उनको आने वाली स्टार कहा जाने लगा था।

2 min read
Jul 04, 2023
entertainment
जिविधा ने ये दिल आशिकाना में एक स्टूडेंट का रोल किया था।

Bollywood News: फिल्मों में कई ऐसे सितारें आते हैं, जो कुछ समय चमकते हैं फिर कहीं खो जाते हैं। एक्ट्रेस जिविधा शर्मा भी ऐसा ही नाम हैं। जिविधा की पहचान 'ये दिल आशिकाना' की हीरोइन की है। 2002 में आई ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इसके गाने भी जबरदस्त हिट हुए थे। इस फिल्म के बाद कहा जाने लगा था कि जिविधा आने वाले समय की स्टार हैं लेकिन कुछ ही दिन में वो ऐसी खोईं कि दर्शक उनको भूल ही गए।

तमिल, हिन्दी, पंजाबी, टीवी पर जगह आजमाया लक
दिल्ली में पैदा हुईं जिविधा की पहली फिल्म 1998 में आई। ये एक तमिल फिल्म थी। इसके बाद उन्होंने हिन्दी सिनेमा का रुख किया। ताल फिल्म में उन्हें एक छोटा सा रोल मिला। इसके बाद 2002 में वो 'ये दिल आशिकाना' में लीड हीरोइन बनीं। पूजा नाम के उनके किरदार को खूब पसंद किया गया। फिल्म का टाइटल ट्रैक और 'ऐ मेरी कॉलेज की नटखटी लड़कियों' तो जबरदस्त हिट रहा।

'ये दिल आशिकाना' के बाद जिविधा को फिल्म नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने पंजाबी इंडस्ट्री का रुख किया। दिलजीत दोसांझ के साथ भी उन्होंने एक फिल्म की लेकिन ज्यादा सफलता नहीं मिली। 2016 में 'मोहनजोदाड़ो' में एक छोटे से रोल से जिविधा की वापसी हिन्दी फिल्मों में हुई। इसके बाद 2019 में 'फिर उसी मोड पर' नाम की एक फिल्म में वो दिखीं। जिविधा ने 2003 से 2008 के बीच टीवी पर भी कुछ काम किया लेकिन टीवी पर भी बहुत कामयाबी उनको नहीं मिली।

जिविधा अब कुछ ऐसी नजर आती हैं, ये तस्वीरें बीते महीने के एक कार्यक्रम की हैं, जो उन्होंने शेयर की थीं। IMAGE CREDIT:


अब क्या कर रही हैं जिविधा
जिविधा में जो लोग आने वाली समय की स्टार देख रहे थे, उनके लिए ये दिल तोड़ने वाली बात हो सकती है कि उनके पास कई सालों से कोई काम नहीं है। एक्टिंग से दूर होने के बाद वह एक फर्म में बिजनेस हेड के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। जिविधा मुंबई में रहती हैं। कभी-कभी किसी प्रोडक्ट के लॉन्च या किसी फिल्मी कार्यक्रम में वो दिख जाती हैं। सोशल मीडिया पर भी वो कभी कभी अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। जिविधा ने शादी नहीं की है और अपनी पर्सनल लाइफ पर भी वह बहुत बात नहीं करती हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 2: मनीषा को जब पुलिस ने लॉकअप में कर दिया था बंद, 2 घंटे तक हलक में अटकी रही थी सांसें

Published on:
04 Jul 2023 02:16 pm