मनोरंजन

शाहरुख-अक्षय के लिए स्टंट करने वाला निकला चोर, 98 लाख की लग्जरी कार चुराई

98 लाख की इस कार की चोरी मात्र 2 लाख के लिए ही की थी। शमशेर को कार डीलर अभय पाटिल ने अॉफर दिया था। मंगलवार रात को शमशेर ने कार चुरा ली और वहां से निकल गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Sep 2016, 6:42 AM IST
stuntman arrested
stuntman arrested

अक्षय कुमार और शाहरुख खान के साथ ही कई बड़े फिल्मी सितारों के लिए स्टंट कर चुके एक स्ट्टमैन को पुलिस ने एक लग्जरी कार चुराने के लिए गिरफ्तार किया है। यह चोरी उसने सिर्फ 2 लाख रुपए के लिए की है।

अंग्रेजी अखबार मिड डे की खबर के अनुसार शमशेर खान ने जिस कार को चुराया है वह किसी बड़े नेता की पत्नी की है। पुलिस ने मात्र 4 घंटे में ही अपराधी को पकड़ लिया।

खबरों की मानें तो 98 लाख की इस कार की चोरी मात्र 2 लाख के लिए ही की थी। शमशेर को कार डीलर अभय पाटिल ने अॉफर दिया था। मंगलवार रात को शमशेर ने कार चुरा ली और वहां से निकल गया।

कार चोरी का जैसे ही नेता की पत्नी आभा बाफना को मिली, उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। नाकेबंदी के दौरान शमशेर को पकड़ लिया गया। पूछताछ करते समय शमशेर ने कार अपने पिता की बताई। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया।

Published on: