मनोरंजन

‘बेटे के साथ हम भी मर जाते’, मारपीट के बाद फूट-फूटकर रोईं चटोरी रजनी, एक साल पहले बेटे की एक्सीडेंट में हुई मौत

Chatori Rajani Assualt Case: इन्फ्लुएंसर चटोरी रजनी इन दिनों मारपीट के मामले को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने कथित तौर पर उनके साथ हुए अभद्र बर्ताव का खुलासा किया है।

2 min read
Jun 18, 2026
Chatori Rajani Assualt Case
Chatori Rajani Assualt Case (सोर्स- @chatori.rajani)

Chatori Rajani Assualt Case: इन्फ्लुएंसर चटोरी रजनी के साथ हाल ही में मारपीट की घटना का मामला सामने आया है। पिछले साल ही बेटे को एक्सीडेंट में खो देने वालीं रजनी ने बताया है कि उनकी सोसाइटी में मामूली से पार्किंग विवाद पर उनके साथ मारपीट हुई है। रजनी ने अब अपने इंस्टाग्राम पर एक और स्टोरी शेयर की है जिसमें वो फूट-फूटकर रोते हुए नजर आ रही हैं। रजनी ने क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।

फूट-फूट कर रोईं रजनी

रजनी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा, जब हम थाने में थे तो वो हमसे कह रहे हैं कि पिछले ढाई साल से आप कहां थे। हम पिछले ढाई साल से लगातार पेपर वर्क कर रहे हैं। आरसीएस को लगातार लिख रहे हैं। मेरे बेटे को गए हुए पूरे 14 महीने हो गए हैं। हम इस दर्द को छोड़कर जीने की कोशिश कर रहे हैं। तो वो महिला पुलिस के सामने कह रही है कि बेटे के जाने का फायदा उठा रही है। इसमें क्या फायदा उठाया है हमने। हर जगह मेरे बेटे को क्यों खीचंकर लाते हैं लोग। मतलब जो अकेले माता-पिता हैं वो जिए ना।

एक और वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कहा, लोगों को लगता है कि इनका बच्चा नहीं है तो ये खत्म हैं। आज पार्किंग में विवाद हुआ है, कल को हमारे घर में घुसकर तमाशा करेंगे। और कोई कुछ भी मदद नहीं करेगा। सब बैठकर तमाशा देखेंगे बस। उन्होंने कहा कि वो सोसाइटी में किसी से बोलती भी नहीं हैं। वो और उनके पति घर पर ही जैसे तैसे टाइम पास कर रहे हैं। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- अच्छा होता कि बेटे के साथ हम भी मर जाते।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल चटोरी रजनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए आरोप लगाया है कि उनकी निर्धारित पार्किंग जगह पर लंबे समय से अतिक्रमण किया जा रहा था। इस संबंध में उन्होंने कई बार आरडब्ल्यूए और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की। कानूनी प्रक्रिया के तहत भी उन्होंने दस्तावेज और आवेदन दिए, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। परिवार का कहना है कि वो हमेशा शांतिपूर्ण तरीके से अपने अधिकारों के लिए लड़ते रहे हैं। रजनी काफी रोते हुए नजर आ रही हैं। उनका कहना है कि उनके जोर से बाल खींचे गए, उन्हें एक महिला द्वारा बहुत मारा गया है।

Updated on:
18 Jun 2026 03:13 pm
Published on:
18 Jun 2026 03:11 pm