
Ramayan Movie: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी मोस्टअवेटेड फिल्म 'रामायण' (Ramayana) ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की है। दिवाली से ठीक पहले 5 नवंबर को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म की भव्यता और स्टार्स के एक्टिंग ने हर किसी का ध्यान खींचा है और अब जाने-माने फिल्म निर्माता एस. शंकर ने भी फिल्म देखने के बाद इसकी जमकर तारीफ की है। उन्होंने विशेष रूप से यश के अभिनय की सराहना करते हुए उन्हें एक "प्यारा विलेन" (lovable villain) करार दिया है।
फिल्म देखने के बाद डायरेक्टर एस. शंकर ने सोशल मीडिया X पर अपना रिव्यू शेयर किया। जिसमें उन्होंने फिल्म को एक अद्भुत दृश्य अनुभव (विजुअल स्पेक्टेकल) बताते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय सिनेमा में इससे पहले कभी इतने बड़े पैमाने के विजुअल नहीं देखे हैं। साथ ही, नितेश ने भारतीय सिनेमा को इंटरनेशनल लेवल पर ले जाने के लिए निर्माता नमित मल्होत्रा और प्रोड्यूसर नितेश तिवारी के विजन की सराहना की। इसके अलावा, उन्होंने फिल्म के VFX, प्रोडक्शन डिजाइन, लुक और फील के साथ-साथ ए.आर. रहमान और हंस जिमर के संगीत की भी खुलकर तारीफ की।
निर्देशक एस. शंकर ने फिल्म में खलनायक की भूमिका निभा रहे दक्षिण भारतीय सुपरस्टार यश (Yash) के काम की विशेष रूप से सराहना की। उन्होंने कहा कि यश को हर फ्रेम में देखना एक शानदार अनुभव है और वो स्क्रीन पर एक बहुत ही प्यारे विलेन के रूप में नजर आए हैं, जिन्होंने बेहतरीन अभिनय किया है। इसके साथ ही उन्होंने मुख्य भूमिकाओं में मौजूद रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और साई पल्लवी को भी अपनी शुभकामनाएं दीं। शंकर की इस तारीफ पर प्रतिक्रिया देते हुए निर्देशक नितेश तिवारी ने हाथ जोड़ने वाले इमोजी के साथ उनका शुक्रिया अदा किया है।
इससे पहले एस.एस. राजामौली और संदीप रेड्डी वांगा जैसे दिग्गज निर्देशक भी 'रामायण' की तारीफ कर चुके हैं और इस विशाल महाकाव्य को पर्दे पर उतारने के लिए पूरी टीम की मेहनत की सराहना कर चुके हैं। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी (Sai Pallavi) माता सीता के रूप में और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म के अंत यानी पोस्ट-क्रेडिट्स में सनी देओल के हनुमान वाले रूप की झलक भी दिखाई गई है, जो इसके अगले यानी दूसरे भाग में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का दूसरा पार्ट साल 2028 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।