मनोरंजन

डिज्नी ने आगे खिसकाईं अपनी फिल्मों की डेट

वॉल्ट डिज्नी कंपनी ने हाल ही अपनी कुछ बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट में फेरबदल किया है। कंपनी ने 'ब्लैक पैंथर', 'थॉर' और 'डॉक्टर स्ट्रेंज' के लिए मार्वल स्टूडियोज के सीक्वल्स की रिलीज कुछ महीने आगे खिसका दी है।

less than 1 minute read
Oct 20, 2021
2_1.png

वॉल्ट डिज्नी कंपनी ने हाल ही अपनी कुछ बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट में फेरबदल किया है। कंपनी ने 'ब्लैक पैंथर', 'थॉर' और 'डॉक्टर स्ट्रेंज' के लिए मार्वल स्टूडियोज के सीक्वल्स की रिलीज कुछ महीने आगे खिसका दी है। वहीं, एडवेंचरर 'इंडियाना जोन्स' को भी 2023 तक के लिए टाल दिया गया है। धकेल दिया। नया शेड्यूल जारी करते हुए डिज्नी ने कहा कि, 'डॉक्टर स्ट्रेंज एंड द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' अब 25 मार्च की जगह 6 मई, 2022 को रिलीज होगी। 'थॉर: लव एंड थंडर', जो पहले 6 मई को रिलीज होनी थी, उसे अब 8 जुलाई, 2022 की डेट दी गई है। वहीं 'ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर' भी जुलाई के बजाय 11 नवंबर, 2022 को रिलीज होगी। इंडियाना जोन्स सीरीज में 79 वर्षीय हैरिसन फोर्ड अभिनीत पांचवीं फिल्म अब 29 जुलाई के बजाय 30 जून, 2023 तक के लिए टाल दी गई है। फोर्ड को जून में सेट पर कंधे में चोट लगने के बाद शूटिंग से हटना पड़ा था। वह हाल ही ठीक होकर सेट पर वापस लौट आए हैं। वहीं, 'द मार्वल्स' अब फरवरी 2023 और 'एंट मैन एंड द वास्प: क्वांटुमेनिया' की रिलीज जुलाई 2023 के लिए निर्धारित की गई है।

Published on:
20 Oct 2021 07:46 pm
Also Read
View All
जिस दोस्त के अंतिम संस्कार में बिखर गए सलमान, उसी कुमुद राणे के जन्मदिन को यूं मना रहे थे भाईजान, वीडियो हुआ वायरल

तमिल के दिग्गज निर्देशक भारतीराजा का हुआ निधन, लंबी बीमारी के चलते 85 की उम्र में कहा अलविदा

बंगाल सीएम शुभेंदु अधिकारी को मिलने के बाद अभिनेता और TMC सांसद देव ने तोड़ी चुप्पी, बोले- नए सीएम अब आ चुके हैं

‘हर आदमी दो पत्नियां चाहता है’ से ‘पहली पत्नी को तलाक देने की बात’ तक, विवादित बयान देकर बुरा फंसे दो पत्नियों वाले अरमान मलिक

‘बकवास की है तो ड्रैग करो अच्छे से’, 370 बिरयानी विवाद पर भड़कीं कुशा कपिला, बोलीं- अपने पैसों से ऑर्डर करके खाऊंगी