मनोरंजन

‘मेरी पीठ में छुरा घोंपा’, अविनाश मिश्रा ने मांगी प्राइवेसी तो भड़कीं ईशा सिंह, बोलीं- नाम और सबूत सब सामने ला दूंगी

Eisha Singh And Avinash Mishra Breakup Controversy: अविनाश मिश्रा की प्राइवेसी वाली अपील पर भड़कीं ईशा सिंह ने पीठ में छुरा घोंपने का आरोप लगाया और नाम के साथ सबूत सामने लाने की चेतावनी दी है।
3 min read
• •
Updated: 22 Nov 2026, 5:50 PM IST
Eisha Singh And Avinash Mishra
अविनाश मिश्रा की प्राइवेसी वाली बात पर भड़कीं ईशा सिंह (सोर्स:x-@AjayX29)

Eisha Singh Instagram Story Avinash Mishra: टीवी एक्ट्रेस ईशा सिंह ने एक्टर अविनाश मिश्रा के साथ अपने ब्रेकअप की खबरों पर आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है। रविवार, 22 नवंबर को इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए एक तीखा नोट शेयर करते हुए ईशा ने धोखे का आरोप लगाया और परोक्ष रूप से अविनाश पर निशाना साधा। हालांकि, ईशा ने अपने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके शब्दों को अविनाश के हालिया बयान का सीधा जवाब माना जा रहा है, जिसमें उन्होंने रिश्तों को निजी रखने की बात कही थी।

"मुझे उस हद तक न धकेलें कि नामों के साथ सबूत सामने लाने पड़ें"

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में ईशा सिंह ने साफ किया कि उन्होंने अपनी मानसिक शांति के लिए चुप रहने का फैसला किया था, लेकिन इसे उनकी कमजोरी और बोलने में असमर्थता न समझा जाए। अविनाश की प्राइवेसी वाली बात पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने लिखा कि जो शख्स ये उपदेश दे रहा है कि रिश्ते निजी होते हैं और उन्हें सार्वजनिक मनोरंजन का साधन नहीं बनाना चाहिए, वो खुद चीजों का मजाक बनाकर लोगों के मनोरंजन के लिए क्यों परोस रहा है। ईशा के मुताबिक, कोई एक तरफ प्राइवेसी की बात करके दूसरी तरफ ठीक इसके उलट व्यवहार नहीं कर सकता।

ईशा ने चेतावनी भरे लहजे में आगे कहा कि उन्हें उस स्थिति तक न धकेला जाए, जहां नतीजों की परवाह किए बिना उन्हें नामों के साथ हर एक सबूत सार्वजनिक करना पड़े। उन्होंने लिखा कि उन्होंने किसी पर भरोसा करके गलती की, जिसने आखिरकार उनकी पीठ में छुरा घोंपा। पोस्ट के अंत में ईशा ने लिखा कि चूंकि कुछ लोगों के लिए आगे बढ़ना बेहद आसान होता है, इसलिए अब वह भी मूव ऑन करने की कोशिश करेंगी।

अविनाश मिश्रा ने सोशल मीडिया पर की थी प्राइवेसी की अपील

ईशा की इस प्रतिक्रिया से पहले अविनाश मिश्रा ने सोशल मीडिया पर एक नोट साझा कर ब्रेकअप की अटकलों पर अपनी बात रखी थी। हालांकि उन्होंने इन खबरों की न तो पुष्टि की थी और न ही खंडन किया था, लेकिन लोगों और मीडिया पेजों से प्राइवेसी का सम्मान करने की गुजारिश की थी। अविनाश ने लिखा था कि पिछले कुछ हफ्ते कई लोगों के लिए कठिन रहे हैं, इसलिए अब इसे पीछे छोड़कर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा था कि रिश्ते निजी होते हैं, सार्वजनिक मनोरंजन का साधन नहीं, और हर चीज सिर्फ व्यूज व एंगेजमेंट के लिए नहीं होती।

ईशा की मां का वॉयस नोट भी हुआ वायरल

इस विवाद के बीच ईशा सिंह की मां का एक वॉयस नोट भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वायरल ऑडियो में वो कहती सुनाई दे रही हैं कि परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार हो गया था, वरना कोई मां अपनी बेटी को ऐसे प्लेटफॉर्म पर ये सब बोलने की इजाजत नहीं देती। ऑडियो में ये भी कहा गया है कि अगर सब कुछ ठीक रहता और अविनाश परिवार का हिस्सा बनने वाले होते, तो वो आज उनके समर्थन में खड़ी होतीं, लेकिन बीच में जो धोखा और अन्य घटनाएं हुईं, उसके बाद अब इन बातों को फैलाने का कोई मतलब नहीं है।

'बिग बॉस 18' से शुरू हुई थी दोनों की नजदीकियां

अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह का रिश्ता रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' के दौरान सुर्खियों में आया था। शो खत्म होने के बाद भी दोनों की नजदीकियां लगातार चर्चा में रहीं। इससे पहले दोनों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसमें अविनाश के 'खतरों के खिलाड़ी 15' जीतने के बाद दोनों एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार करते नजर आए थे।

Updated on:
22 Nov 2026, 5:50 PM IST
Published on:
Also Read
View All
अमिताभ बच्चन के KBC सवाल पर पंजाब में बवाल, किसी ने बताया AI वीडियो तो किसी ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना

मंजू देवी की कुर्सी गई, अब बनराकस का चलेगा राज! ‘पंचायत 5’ के ट्रेलर से पहले मेकर्स ने दिखाई फुलेरा की झलक

आयुष्मान और इमरान हाशमी से भिड़ने से पीछे हटीं रश्मिका मंदाना? टली ‘म्यसा’ की रिलीज, जानें अब कब आएगी फिल्म?

‘रैपिड-फायर भी स्क्रिप्टेड था?’ शनाया कपूर के सामने आई पर्ची देख चौंके लोग, करण जौहर के शो पर यूजर्स ने उठाई उंगलियां

करोड़ों की घड़ियां पहनकर ग्लोबल पीस ऑनर्स पहुंचे शाहरुख और रणवीर, एक्टरों के लग्जरी शौक देख फैंस रह गए हैरान!