22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / अमिताभ बच्चन के KBC सवाल पर पंजाब में बवाल, किसी ने बताया AI वीडियो तो किसी ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना

अमिताभ बच्चन के KBC सवाल पर पंजाब में बवाल, किसी ने बताया AI वीडियो तो किसी ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना

Amitabh Bachchan KBC 18 Legal Notice: 'केबीसी 18' में पंजाब के पुलिस थानों पर बम हमले से जुड़े कथित वायरल सवाल पर संगरूर के वकील ने अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी को कानूनी नोटिस भेजा है। जानें पूरा मामला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shiwani Mishra

•

Updated: 22 Nov 2026, 4:45 PM IST

Amitabh Bachchan

अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी को भेजा गया कानूनी नोटिस (सोर्स: x-@yupptv)

Amitabh Bachchan Sony TV Notice Punjab: मेगास्टार अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) के 18वें सीजन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पंजाब में विवाद खड़ा हो गया है। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन को पंजाब के पुलिस थानों पर हुए बम हमलों से जुड़ा एक सवाल पूछते हुए दिखाया गया है। मामले को गंभीर बताते हुए पंजाब के संगरूर निवासी एडवोकेट इंद्रजीत अरोड़ा ने अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी (Sony TV) को कानूनी नोटिस भेजा है।

क्या है वायरल वीडियो में कथित सवाल और वकील की आपत्ति?

एडवोकेट इंद्रजीत अरोड़ा के अनुसार, वायरल क्लिप में KBC के दौरान ये सवाल पूछा गया दिखाया गया है कि आज के समय में किस राज्य में अपराधी बिना किसी डर के पुलिस थानों पर बम हमले कर रहे हैं। वकील ने इस पर कड़ा एतराज जताते हुए कहा कि ये सामान्य ज्ञान का प्रश्न नहीं है, बल्कि इसके जरिए पंजाब की छवि खराब करने और राज्य की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है।

नोटिस के जरिए वकील ने मांग की है कि यदि यह वीडियो शो के किसी वास्तविक एपिसोड का हिस्सा है, तो इसे तुरंत राष्ट्रीय मीडिया से हटाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी से बिना शर्त माफी मांगने को भी कहा है।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, किसी ने बताया AI वीडियो तो किसी ने लगाए सियासी आरोप

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। एक यूजर ने इस क्लिप की सच्चाई पर संदेह जताते हुए लिखा कि संभवत, ये वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से तैयार किया गया है, क्योंकि उन्हें शो में ऐसा कोई सवाल नहीं दिखा।

दूसरी ओर, कई यूजर्स ने इस मुद्दे को राजनीतिक रंग देते हुए तीखी टिप्पणियां की हैं। अनाया नाम की एक यूजर ने आरोप लगाया कि पंजाब जैसे गैर-भाजपा शासित राज्य को बदनाम करने के लिए जानबूझकर भाजपा और मोदी सरकार ऐसा करवा रही है, जबकि भाजपा शासित उत्तर प्रदेश के हालात पंजाब से भी ज्यादा खराब हैं। इसके अलावा, कुछ अन्य यूजर्स ने पंजाब में नशे और राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर तंज कसते हुए अलग-अलग सवाल सुझाए।