22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / ‘रैपिड-फायर भी स्क्रिप्टेड था?’ शनाया कपूर के सामने आई पर्ची देख चौंके लोग, करण जौहर के शो पर यूजर्स ने उठाई उंगलियां

‘रैपिड-फायर भी स्क्रिप्टेड था?’ शनाया कपूर के सामने आई पर्ची देख चौंके लोग, करण जौहर के शो पर यूजर्स ने उठाई उंगलियां

Koffee With Karan Season 9 Rapid Fire Round Scripted: 'कॉफी विद करण' सीजन 9 के एक वायरल BTS वीडियो में शनाया कपूर के पास दिखी पर्ची को लेकर रैपिड-फायर राउंड के स्क्रिप्टेड होने पर चर्चा छिड़ गई है। जानें पूरा मामला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shiwani Mishra

•

Updated: 22 Nov 2026, 2:28 PM IST

Shanaya Kapoor

क्या शूटिंग से पहले मिल जाते हैं रैपिड-फायर के सवाल (सोर्स: instagram-bollywoodnow)

Shanaya Kapoor Rapid Fire Controversy: 'कॉफी विद करण' सीजन 9 में शनाया कपूर की एंट्री से जुड़ा एक नया विवाद सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। अपनी दोस्त अनन्या पांडे और बिजनेसमैन अनन्या बिड़ला के साथ शो के काउच पर डेब्यू करने वाली शनाया का एक 'बिहाइंड-द-सीन्स' (BTS) वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वैनिटी टेबल के पास रखी एक कागज की शीट को लेकर यूजर्स ने सवाल उठाए हैं कि क्या शूटिंग से पहले ही उन्हें रैपिड-फायर राउंड के सवाल मिल गए थे।

वायरल BTS क्लिप में क्या दिखा?

ये चर्चा सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट श्रद्धा नाइक के एक बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो के सामने आने के बाद शुरू हुई। हालांकि, ये वीडियो अब श्रद्धा नाइक के इंस्टाग्राम हैंडल पर मौजूद नहीं है, लेकिन इसकी क्लिप सोशल मीडिया और रेडिट (Reddit) पर तेजी से फैल गई। वीडियो में शनाया कपूर शो के लिए तैयार होती दिखाई दे रही हैं।

इसी दौरान शनाया की वैनिटी टेबल के पास रखी कागज की एक शीट पर लोगों का ध्यान गया। यूजर्स का दावा है कि उस शीट पर 'रैपिड-फायर: शनाया कपूर' लिखा नजर आ रहा है और उसके नीचे कुछ अन्य लाइनें भी दर्ज हैं। इसी आधार पर लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि क्या यह रैपिड-फायर से जुड़ी कोई स्क्रिप्ट या सवालों की सूची थी। हालांकि, इस बात का कोई प्रमाण नहीं है कि उस कागज पर असल में क्या लिखा था या शो का रैपिड-फायर राउंड पहले से स्क्रिप्टेड होता है।

रेडिट पर यूजर्स ने उठाए सवाल, पुराने विवाद का भी जिक्र

क्लिप के रेडिट पर सामने आने के बाद शो के फॉर्मेट और विश्वसनीयता को लेकर बहस तेज हो गई। कई यूजर्स ने सवाल खड़े किए कि क्या रैपिड-फायर राउंड भी पहले से तैयार किया जाता है, जबकि कुछ लोगों ने शनाया के एपिसोड से शो की साख पर असर पड़ने जैसी टिप्पणियां भी कीं।

इस बहस के बीच कुछ यूजर्स ने रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा वाले एपिसोड का भी जिक्र किया, जिसमें उनके रैपिड-फायर जवाबों को लेकर पहले विवाद हो चुका है। गौरतलब है कि शनाया कपूर के इस एपिसोड को लेकर पहले भी आलोचना हो चुकी है, क्योंकि कई दर्शकों को लगा था कि शनाया के आने के बाद अनन्या बिड़ला को नजरअंदाज किया गया।

फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं

इस पूरे मामले पर न तो शनाया कपूर और न ही शो के होस्ट और निर्माता करण जौहर की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है। साथ ही, रैपिड-फायर राउंड के स्क्रिप्टेड होने को लेकर भी कोई पुष्टि नहीं हुई है।