22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / आयुष्मान और इमरान हाशमी से भिड़ने से पीछे हटीं रश्मिका मंदाना? टली ‘म्यसा’ की रिलीज, जानें अब कब आएगी फिल्म?

आयुष्मान और इमरान हाशमी से भिड़ने से पीछे हटीं रश्मिका मंदाना? टली ‘म्यसा’ की रिलीज, जानें अब कब आएगी फिल्म?

Rashmika Mandanna Mysaa Release Postponed: रश्मिका मंदाना की फिल्म 'म्यसा' की 27 नवंबर को होने वाली रिलीज टल गई है। मेकर्स ने बताया कि वे बिना किसी समझौते के फिल्म लाना चाहते हैं और नई तारीख जल्द आएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shiwani Mishra

•

Updated: 22 Nov 2026, 3:12 PM IST

Rashmika Mandanna

रश्मिका मंदाना की 'म्यसा' की रिलीज आगे बढ़ी (सोर्स: x-@AlwaysBollywood)

Movie Release Postponed: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की अपकमिंग तेलुगु एक्शन थ्रिलर फिल्म 'म्यसा' (Mysaa) की रिलीज को टाल दिया गया है। ये फिल्म पहले 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसकी रिलीज तारीख आगे बढ़ा दी है। फिल्म के टलने से बॉक्स ऑफिस पर आयुष्मान खुराना की 'ये प्रेम मोल लिया' और इमरान हाशमी की 'गनमास्टर G9' के साथ होने वाली संभावित भिड़ंत भी टल गई है।

मेकर्स ने क्यों लिया रिलीज टालने का फैसला?

फिल्म की रिलीज टालने की घोषणा करते हुए मेकर्स ने सोशल मीडिया पर बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि तेलुगु सिनेमा एक रोमांचक दौर से गुजर रहा है और हाल के दिनों में रिलीज हुई फिल्मों ने कला और तकनीकी स्तर को ऊंचा उठाया है। मेकर्स के मुताबिक, 'म्यसा' को तकनीकी रूप से बेहद खास और बड़े पर्दे के अनुभव के लिए तैयार किया गया है, इसलिए वे बिना किसी समझौते के इसे दर्शकों तक पहुंचाना चाहते हैं।

निर्माताओं ने भरोसा दिलाया है कि फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा जल्द ही की जाएगी और दर्शकों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने फैंस के प्यार, धैर्य और समर्थन के लिए आभार भी जताया है।

पिता-बेटी के रिश्ते और एक्शन पर आधारित है 'म्यसा'

रविंद्र पुल्ले के निर्देशन में बन रही 'म्यसा' को 'अनफॉर्मूला फिल्म्स' (UnFormula Films) के जरिए प्रस्तुत किया जा रहा है। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना एक ऐसे अवतार में नजर आएंगी, जो पहले कभी नहीं देखा गया। कहानी एक पिता और बेटी के इर्द-गिर्द घूमती है।

मेकर्स ने 20 सितंबर 2026 को फिल्म का टीजर रिलीज किया था, जिससे संकेत मिलता है कि यह एक इमोशनल एक्शन ड्रामा है और मुख्य संघर्ष में रश्मिका का किरदार अहम भूमिका निभाता है। फिल्म के अब तक चार गाने- 'ओ मायसा रे', 'आओ री चिरैया', 'येनाती वरामो नुव्वु' और 'ओसे रामुलम्मा' सामने आ चुके हैं।

'रणबाली' के बाद रश्मिका का अगला प्रोजेक्ट

वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका मंदाना आखिरी बार राहुल सांकृत्यायन की एक्शन फिल्म 'रणबाली' में नजर आई थीं, जिसमें उनके पति और अभिनेता विजय देवरकोंडा भी साथ थे। शादी के बाद दोनों की यह पहली ऑन-स्क्रीन फिल्म थी, जो 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और 13 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई।