मनोरंजन

‘आखा बॉलीवुड एक तरफ और इमरान हाशमी एक तरफ’, Awarapan 2 की सफलता पर पत्नी परवीन ने लिखा दिल छू लेने वाला नोट

Emraan Hashmi Awarapan 2: आवारापन 2 की सफलता के बाद इमरान हाशमी की पत्नी परवीन हाशमी ने इमोशनल नोट शेयर किया। उन्होंने इमरान के 23 साल के संघर्ष, मेहनत और सफलता का जिक्र किया।
2 min read
Aug 17, 2026
Emraan Hashmi Awarapan 2
फिल्म की इमरान हाशमी की पत्नी परवीन हाशमी ने शेयर किया नोट (सोर्स: x-@SAMTHEBESTEST_/IMDb)

Emraan Hashmi wife Parveen Hashmi Instagram Post: 14 साल बाद इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' (Awarapan 2) की कामयाबी ने उनके फैंस के साथ-साथ परिवार को भी इमोशनल कर दिया है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के बाद इमरान की पत्नी परवीन हाशमी ने सोशल मीडिया पर एक लंबा और दिल छू लेने वाला नोट शेयर किया। उन्होंने इमरान के 23 साल के सफर, संघर्ष और मेहनत को याद करते हुए बताया कि उन्होंने अभिनेता को हर उतार-चढ़ाव के बीच लगातार काम करते देखा है।

23 सालों की मेहनत के बाद मिली ऐसी कामयाबी

इमरान हाशमी की पत्नि परवीन ने लिखा कि इमरान को इस मुकाम तक पहुंचने में 23 साल लगे। इस दौरान उन्होंने धैर्य, मेहनत, भरोसे और लगातार कोशिश का साथ नहीं छोड़ा। उन्होंने माना कि इस सफर में कुछ शुक्रवार उनके लिए अच्छे रहे, जबकि कुछ फिल्मों ने निराश भी किया, लेकिन इमरान ने कभी रुकना नहीं चुना। इसके साथ ही, उन्होंने आगे कहा कि इमरान लगातार काम करते रहे और उन्हें भरोसा था कि उनकी मेहनत एक दिन जरूर रंग लाएगी।

'इतने शांत और जमीन से जुड़े कैसे हैं?'

परवीन ने ये भी बताया कि उन्होंने इमरान को हर फिल्म में अपना पूरा दिल और मेहनत लगाते देखा है। 'आवारापन 2' की सफलता के बाद भी इमरान के जमीन से जुड़े रहने की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि यही बात उन्हें दूसरों से अलग बनाती है।

परवीन ने इमरान की तैयारी का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि एक्टर अपनी स्क्रिप्ट पढ़ने, डायलॉग याद करने, सीन की प्रैक्टिस करने, सही डाइट लेने और एक्सरसाइज तक पर काफी ध्यान देते हैं।

'आखा बॉलीवुड एक तरफ और इमरान हाशमी एक तरफ'

परवीन ने अपने नोट में 'द बैड्स' से जुड़े फेमस डायलॉग का भी जिक्र किया- 'आखा बॉलीवुड एक तरफ और इमरान हाशमी एक तरफ'। उनके मुताबिक, शायद यही वजह है कि ये लाइन इमरान के फैंस और इंडस्ट्री से इतनी गहराई से जुड़ती है। उन्होंने खुद को इमरान का सबसे बड़ा क्रिटिक बताते हुए कहा कि उन्हें एक्टर पर बेहद गर्व है और वह इस सफलता के लिए दिल से आभारी हैं।

फैंस को भी दी खास सलाह

परवीन ने इस मौके पर लोगों से अपने सपनों को कभी न छोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि फोकस और अनुशासन बनाए रखना चाहिए, बड़ी तस्वीर पर ध्यान देना चाहिए और सफर का आनंद लेना चाहिए।

बता दें कि 'आवारापन 2' साल 2007 में आई 'आवारापन' का सीक्वल है। फिल्म ने रिलीज के शुरुआती तीन दिनों में भारत में करीब 82 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। हालांकि फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन मजबूत बना हुआ है।

Updated on:
17 Aug 2026 07:30 pm
Published on:
17 Aug 2026 07:30 pm
Also Read
View All
कारगिल हीरो अजय आहूजा थे SRK के बहुत बड़े फैन, सिद्धार्थ ने खोला ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ में ‘ये काली काली आंखें’ वाले सीन का राज

गोवा एक्सीडेंट विवाद में फंसे ‘मुन्ना भाई’ एक्टर अश्विन मुशरान, अब पत्नी संग लोकल लोगों से बहस का VIDEO चर्चा में

‘ईद पर उन्हें चिकन बिरयानी खिलाते थे’, मुस्लिम मॉडल रिदा थराना ने सुनाया बचपन का किस्सा, बोलीं- हमारे सामने हिंदू पड़ोसी रहते थे

TV की ‘बहू’ से BJP की महामंत्री तक, स्मृति ईरानी ने ऐसे बदली अपनी पहचान, एक्टिंग में भी की वापसी

हेमा मालिनी ने सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का किया रिव्यू, बोलीं- नफरत फैलाने से ज्यादा जरूरी है इंसानियत