मनोरंजन

‘यह बिल्कुल सम्मानजनक नहीं है’, जया बच्चन और हेमा मालिनी की ट्रोलिंग पर ईशा देओल ने पैपराजी कल्चर और एजेंसियों को ठहराया जिम्मेदार

Esha Deol Interview: ईशा देओल ने जया बच्चन और हेमा मालिनी की ट्रोलिंग पर सवाल उठाए हैं। जानिए उन्होंने पैपराजी कल्चर और एजेंसियों को जिम्मेदार ठहराते हुए क्या कहा।
2 min read
• •
Updated: 27 Oct 2026, 12:43 PM IST
Esha Deol Statement
ईशा देओल ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग के पीछे के सिस्टम पर उठाए सवाल (सोर्स: x-@tellychakkar)

Esha Deol Statement On Paparazzi Culture: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेसस जया बच्चन और हेमा मालिनी को पैपराजी के साथ बातचीत के दौरान उनके व्यवहार के लिए अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है। अब हेमा मालिनी की बेटी और ईशा देओल ने इस मुद्दे पर अपनी बात रखी है। उन्होंने दिग्गज एक्ट्रेसस के साथ होने वाले बर्ताव और उनके बात करने के तरीके पर की जाने वाली ऑनलाइन आलोचना को गलत बताया है। ईशा के मुताबिक, इस पूरे मामले में सिर्फ तस्वीरें खींचने वाले फोटोग्राफर्स को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है, बल्कि उन एजेंसियों और लोगों की भूमिका पर भी सवाल उठने चाहिए, जो उन्हें इस तरह से रहने और व्यवहार करने का निर्देश देते हैं।

पैप्स कल्चर पर ईशा देओल ने कहा

ईशा देओल ने पैप्स के व्यवहार की तुलना बच्चों की परवरिश से करते हुए कहा कि अगर कोई बच्चा बड़ा होकर गलत व्यवहार करता है, तो इसके लिए उसके माता-पिता की परवरिश पर सवाल उठाए जाते हैं। इसी तरह, पैपराजी कल्चर में भी कुछ ऐसे लोग हैं, जो फोटोग्राफर्स को नियंत्रित करते हैं और उन्हें बताते हैं कि क्या करना है। इस पर ईशा का मानना है कि फोटोज खींचने वाले हर व्यक्ति को इसके लिए दोषी ठहराने के बजाय उन लोगों और एजेंसियों की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए, जो इस पूरे सिस्टम को चलाते हैं।

लाइक्स और व्यूज के लिए होती है ऐसी पोस्ट

बता दें, ईशा ने ये भी कहा कि सोशल मीडिया पर ज्यादा लाइक्स और लोगों का ध्यान खींचने के लिए कुछ एजेंसियां अपने पेजों पर इस तरह का कंटेंट पोस्ट करती हैं और यही समस्या की असली जड़ है, जिसे सुधारने की जरूरत है।

इसके साथ ही, उन्होंने जया बच्चन और हेमा मालिनी के साथ होने वाले बर्ताव पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि एक परिवार के तौर पर वे भी इस दौर से गुजर चुके हैं। ईशा ने साफ कहा कि उन्हें यह सब बिल्कुल सम्मानजनक नहीं लगता।

जया बच्चन और हेमा मालिनी की ट्रोलिंग पर उठाया मुद्दा

जया बच्चन को पैपराजी के साथ बातचीत के दौरान उनके लहजे को लेकर कई बार सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ता है। तो वहीं, हेमा मालिनी के साथ होने वाले व्यवहार को लेकर भी ऑनलाइन प्रतिक्रियाएं देखने को मिलती हैं। ईशा ने इस तरह की आलोचना के पीछे काम करने वाले पूरे सिस्टम पर सवाल उठाए हैं।

उनका कहना है कि इस इंडस्ट्री में ये कल्चर कुछ इस तरह बन गया है कि इसके लिए केवल सामने दिखने वाले लोगों को जिम्मेदार ठहराने से समस्या हल नहीं होगी। इसके बजाय उन लोगों पर ध्यान देने की जरूरत है, जो इस व्यवस्था को दिशा देते हैं।

Updated on:
27 Oct 2026, 12:43 PM IST
Published on:
Also Read
View All
कांग्रेस की 1 नवंबर वाली रैली पर मिथुन चक्रवर्ती का बड़ा बयान, बोले- ये लोकतंत्र है, सभी को विरोध करने की इजाजत

‘लोग मुझे अमिताभ बच्चन को मारने वाला समझने लगे थे’, ‘कुली’ के सेट पर हुए हादसे पर फिर छलका पुनीत इस्सर का दर्द

काव्या मारन- अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन का शाही कार्ड हुआ वायरल, देखें कौन-कौन से दिग्गज होंगे शामिल

B.P Singh Passed Away: नहीं रहे CID और ‘आहट’ प्रोड्यूसर ब्रिजेंद्र पाल सिंह, हार्ट अटैक से गई जान

‘कश्मीर भारत का है’, पाकिस्तान पर विजय देवरकोंडा का पुराना बयान हुआ वायरल? कहा था- भारत में विलय होने की बात कहेंगे पाकिस्तानी