27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘कश्मीर भारत का है’, पाकिस्तान पर विजय देवरकोंडा का पुराना बयान हुआ वायरल? कहा था- भारत में विलय होने की बात कहेंगे पाकिस्तानी

Vijay Deverakonda on India-Pakistan Kashmir: विजय देवराकोंडा का कश्मीर को लेकर एक पुराना बयान अब एक बार फिर चर्चाओं में आ गया है। विजय ने कश्मीर का हवाला देते हुए पाकिस्तानियों की हालत को लेकर भी एक बयान दिया था। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Himanshu Soni

•

Updated: 27 Oct 2026, 1:30 PM IST

Vijay Deverakonda on India-Pakistan Kashmir

विजय देवराकोंडा (फोटो सोर्स- IMDb)

Vijay Deverakonda on India-Pakistan Kashmir: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी फिल्म ‘राणाबाली’ को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच पिछसे साल हुए एक कार्यक्रम में उनके कथित बयान ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर सुर्खियां बटोरना शुरू कर दिया है। अप्रैल 2025 में सामने आए इस बयान के मुताबिक, विजय ने कश्मीर को भारत का हिस्सा बताते हुए पाकिस्तान की स्थिति पर भी टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि जब पाकिस्तान अपने देश को ही ठीक से नहीं संभाल पा रहा है तो वह भारत से युद्ध कैसे कर सकता है।

वायरल हुए वीडियो में विजय देवरकोंडा के हवाले से कहा जा रहा है, 'कश्मीर भारत का है। पाकिस्तान से तो अपना देश संभलता नहीं, तो वह हमसे जंग कैसे लड़ सकता है। एक दिन पाकिस्तान के लोग खुद ही अपने देश के खिलाफ बगावत कर देंगे और भारत में विलय होने की बात कहेंगे।' इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

शिक्षा और कश्मीर के युवाओं पर भी बोले विजय

कार्यक्रम में विजय देवरकोंडा ने कश्मीर के युवाओं को लेकर भी अपनी राय रखी। उनके मुताबिक, शिक्षा और विकास के जरिए युवाओं को गलत दिशा में जाने से रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि उचित सुविधाओं की कमी और कथित तौर पर किए जाने वाले ब्रेनवॉश की वजह से युवा बेवजह के संघर्ष में शामिल हो सकते हैं।

विजय के इस बयान के फिर से वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उनकी तारीफ की और इसे पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख बताया। वहीं, कुछ लोगों ने उनके बयान को लेकर अलग राय भी रखी। हालांकि, बयान के सामने आए हिस्से के अलावा कार्यक्रम में इसके पूरे संदर्भ की विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है।

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ट्रोलिंग का मामला

विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। रश्मिका मंदाना और विजय के रिश्ते को लेकर लगातार हो रही ट्रोलिंग के बीच दोनों ने हाल ही में अपने-अपने अंदाज में प्रतिक्रिया दी है।

रश्मिका ने इससे पहले सोशल मीडिया पर लंबा नोट लिखकर उन लोगों को जवाब दिया था, जो उनकी और विजय की शादी और रिश्ते को लेकर टिप्पणी कर रहे थे। अभिनेत्री ने कहा था कि लोगों ने उनके एक बयान के एक हिस्से को पकड़ लिया, जबकि उनकी बात का पूरा संदर्भ अलग था। उन्होंने अपने रिश्ते का बचाव करते हुए कहा था कि वह अपने पार्टनर से प्यार करती हैं और इसमें कुछ गलत नहीं है।

विजय ने भी ट्रोलर्स को दिया जवाब

इसके बाद विजय देवरकोंडा ने रश्मिका के साथ एक रोमांटिक तस्वीर और वीडियो शेयर किया। तस्वीर में रश्मिका उन्हें किस करती नजर आईं, जबकि वीडियो में दोनों की निजी जिंदगी की झलक देखने को मिली। विजय ने रश्मिका को अपनी बेस्ट फ्रेंड, पत्नी और जिंदगी का बेहद खूबसूरत हिस्सा बताया।

विजय ने यह भी लिखा कि जो लोग उनके रिश्ते को लेकर चिंता जता रहे हैं, उन्हें बता दें कि दोनों बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि अगर दुनिया उनके खिलाफ है और दोनों एक-दूसरे के साथ हैं, तो उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

पोस्ट के आखिर में विजय ने ट्रोलर्स को तीखे अंदाज में जवाब दिया और उन्हें अपनी जिंदगी से दूर रहने का संदेश दिया। इस तरह एक तरफ विजय का कश्मीर और पाकिस्तान को लेकर कथित बयान चर्चा में है, तो दूसरी तरफ रश्मिका के साथ उनके रिश्ते को लेकर दिया गया उनका जवाब भी सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग