मनोरंजन

‘ब्लर’ (Blurr) का ट्रेलर रिलीज, खड़े हो जाएंगे रौंगटे !

तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की पहली होम प्रोडक्शन फिल्म ‘ब्लर’ (Blurr) का ट्रेलर रिलीज
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Nov 2022, 1:43 PM IST
‘ब्लर’ (Blurr) का ट्रेलर रिलीज, खड़े हो जाएंगे रौंगटे !
‘ब्लर’ (Blurr) का ट्रेलर रिलीज, खड़े हो जाएंगे रौंगटे !

एक्ट्रेस तापसी पन्नू इस फिल्म में दोहरी भूमिका में हैं। इस पेचीदा क्राइम थ्रिलर फिल्म की कहानी गौतमी (गायत्री यानी तापसी की जुड़वा बहन) की मौत के इर्द-गिर्द घूमती है। ट्रेलर अपने आप में काफी दिलचस्प दिख रहा है। जिसमें तापसी अपनी बहन की मौत के सुरागों को खोजने के लिए दर-दर भटक रही है. ट्रेलर के अंत में अभिनेत्री की आंखों पर पट्टी बंधी हुई है.


फिल्म में गायत्री यानी तापसी पन्नू ये मानने से इंकार करती हैं कि उनकी बहन कभी आत्महत्या कर सकती है। खास बात यह है कि इस फिल्म के साथ एक्ट्रेस ने बतौर प्रोड्यूसर अपनी पारी शुरू की है। ब्लर में तापसी ऐसी लड़की का रोल निभा रही हैं, जो अपनी जुड़वां बहन के कत्ल की जांच कर रही है, मगर उसकी नजर भी कमजोर हो रही है। फिल्म का निर्माण जी स्टूडियोज, आउटसाइडर फिल्म्स और एखेलन प्रोडक्शंस ने किया है. तापसी ने इससे पहले खुलासा किया था कि उन्होंने लगभग आधी फिल्म आंखों पर पट्टी बांधकर शूट की थी.

फिल्म को पवन सोनी द्वारा लिखित और अजय बहल द्वारा निर्देशित किया गया है। ‘ब्लर’ में गौतमी के पति की भूमिका में गुलशन देवैया हैं। फिल्म सिनेमाघरों के बजाय ओटीटी प्लैटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज होगी।

Published on:
Also Read
View All
शादी के 4 साल बाद टूटा ‘अनुपमा’ एक्टर मनीष नागदेव का घर, अब तलाक के बाद छलका दर्द, बोले- 6 महीने तक पत्नी से नहीं होती थी ढंग से बात

अनन्या-जाह्नवी हैं रवि किशन की फैन, लेकिन एक्टर-नेता किसके हैं दीवाने? करण जौहर के सवाल पर दिया बेबाक जवाब, VIDEO वायरल

Yeh Prem Mol Liya & Gunmaaster G9 Collection Prediction Day 1: आयुष्मान- शरवरी की फिल्म और ‘गन मास्टर G9’ में होगी टक्कर, जानें ओपनिंग पर किसका रहेगा पलड़ा भारी?

’26/11 हमेशा हमारी यादों में दर्ज रहेगा’, मुंबई हमले पर भूमि पेडनेकर ने CM देवेंद्र फडणवीस के साथ शहीदों को किया याद, शेयर की तस्वीरें

शाहरुख खान के नाम से वायरल हुआ लीगल नोटिस निकला फर्जी? लीगल टीम ने कहा- ‘न हमने भेजा, न ऐसा कोई निर्देश मिला’