मनोरंजन

अभिषेक का बाद करण ने टि्‍वटर फॉलोअर्स को दिया करारा जवाब!

आजकल सितारे  अपनी भड़ास निकाले के लिए सोशल नेटवर्किंग साइट का सहारा ले रहे हैं और सोशल नेटवर्किंग साइट टि्वटर पर अपने फॉलोअर्स को करारा
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Jun 2015, 11:48 AM IST
Feature image

आजकल सितारे अपनी भड़ास निकाले के लिए सोशल नेटवर्किंग साइट का सहारा ले रहे हैं और सोशल नेटवर्किंग साइट टि्वटर पर अपने फॉलोअर्स को करारा जवाब देने वालों की लिस्ट में अब फिल्ममेकर करण जौहर का नाम भी शामिल हो गया है। हाल मे ही उन्हों अपने पर हुए व्यंग्य करते एक ट्वीट का मुंहतोड़ जवाब दिया।

पिछले दिनों अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने सेम सेक्स मैरिज को हरी झंडी दिखाई थी। इस फैसले के बाद टि्वटर पर एक शख्स ने करण जौहर पर निशाना साधा। इस बंदे ने ट्विटर पर अंग्रेजी में लिखा, 'करण जौहर जल्द अमेरिका में शादी करने वाले हैं।'

इस मजाक को करण ने यूं ही नहीं जाने दिया। करण ने तुरंत ट्वीट करने वाले शख्स को जवाब दिया, 'बड़े दुख और शर्मिंदा होने की बात है कि कुछ लोग इतने बड़े अभियान की सफलता का मजाक बना रहे हैं।'

वहीं कुछ दिन पहले अभिषेक बच्चन पर उनकी बेटी आराध्या को लेकर जोक किया गया था तो वे भी चुप नहीं रहे थे और आखिरकार फैन को माफी मांगना पड़ी थी। कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस विशाखा सिंह ने भी एक अश्लील कमेंट का करारा जवाब दिया था ऐसे में स्टार्स फैन को इस तरह सुनाएंगे तो कहीं उन पर ही ये सब भारी न पड़ जाए।

Published on:
Also Read
View All
रामानंद सागर की ‘रामायण’ के कलाकारों को वरुण ग्रोवर ने सुनाई खरी-खोटी? बोले- नई फिल्म पर ऐसे हक जताते हैं, जैसे

‘रामायण’ में सिर्फ राम-रावण नहीं, सीता, शूर्पणखा और कैकेयी इन 3 महिलाओं के फैसलों ने लिखी थी युद्ध की कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता के MeToo आरोपों पर फिर छिड़ी बहस, महेश मांजरेकर बोले- नाना को बेवजह झेलना पड़ा सबकुछ

‘हड्डी में क्रैक आ गया है’, दर्द से खड़े भी नहीं हो पा रहे ‘जोश’ फेम शरद कपूर, वॉकर के सहारे चलने का वीडियो वायरल

‘गिरा और फिर सो गया’, 81 की उम्र में दर्दनाक हादसे का शिकार हुए टिन्नू आनंद, अब सुनाई हादसे की पूरी कहानी