मनोरंजन

नरगिस ने ब्रेकअप को लेकर तोड़ी चुप्पी

कई दिनों से मीडिया में खबरे आ रही थी कि नरगिस ब्रेकअप की वजह से इंडिया छोड़ कर यूएस चली गईं हैं और कयास लगाए जा रहे थे कि अब वे कभी बॉलीवुड में वापसी नहीं करेंगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Aug 2016, 6:10 PM IST
Feature image
nargis fakhri

कुछ दिनों से बॉलीवुड अदाकारा नरगिस फाख्ररी और उदय चोपड़ा के ब्रेकअप की खबरें लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। कई दिनों से मीडिया में खबरे आ रही थी कि नरगिस ब्रेकअप की वजह से इंडिया छोड़ कर यूएस चली गईं हैं और कयास लगाए जा रहे थे कि अब वे कभी बॉलीवुड में वापसी नहीं करेंगी।


लेकिन, नरगिस ने इंडिया वापस आकर साबित कर दिया कि इतने दिनों से मीडिया में आ रही खबरें महज एक अफवाह थी। इतना ही नहीं नरगिस ने अपने आने वाले सभी बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर भी काम करना शुरू कर दिया है।


नरगिस अपनी आगामी फिल्म 'बैंजो' की ट्रेलर लॉन्चिंग के अवसर पर मीडिया के द्वारा उनके और उदय के ब्रेकअप से जुड़े सवाल पूछे जाने पर नाराज हो गईं। उन्होंने कहा कि 'आपके ये सवाल काफी बेतुके हैं।' देश छोड़ देने की बात पर नरगिस ने कहा, 'मैं अपनी हेल्थ की समस्या के चलते यूएस गई थी और मैं वापस आ गई हूं कहीं नहीं जाने वाली हूं।'


आपको बता दें कि फिल्म 'बैंजो' में नरगिस के अपोजिट रितेश देशमुख नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर काफी दिलचस्प है और उसमें रितेश रॉकस्टार लुक में नजर आ रहे हैं। मराठी निर्देशक रवि जाधव बॉलीवुड में इस फिल्म से डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म 23 सितम्बर को रिलीज होगी।

Published on:
Also Read
View All
पहले सोमवार को ‘रामायण’ की लंबी छलांग, एक दिन में कमाए 107.50 करोड़ रुपये, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 663 करोड़ के पार

ब्रिटिश कॉमेडियन और एक्टर Russell Brand को हुई 10 साल 6 महीने की सजा, जानिए क्या है पूरा मामला?

पटाखों ने जला दी पूरी बालकनी और कमरा, दिवाली के बाद एक्टर गुरफतेह पीरजादा ने शेयर की घर की डरावनी तस्वीरें, AQI पहुंचा 521

‘गाली-गलौज, स्मोकिंग और स्लीवलेस कपड़े नहीं पहनूंगी’, दीपिका चिखलिया ने फिल्मों में बोल्ड सीन और छोटे कपड़े पहनने पर कही बड़ी बात

शर्मिला टैगोर ने क्यों अपनाया था इस्लाम? बेटी सबा अली खान ने बताई शादी और धर्म परिवर्तन से जुड़ी असली वजह