मनोरंजन

‘सरकार 3’ से अभिषेक-ऐश की छुट्टी, 26 अगस्त को देखें फिल्म की पहली झलक

कुछ ही दिनों पहले मीडिया में आई खबरों के मुताबिक निर्देशक राम गोपला वर्मा अपनी अगामी फिल्म 'सरकार 3' में बॉलीवुड के कई मेगास्टार्स नजर आ सकते हैं। हालांकि फिल्म के कास्ट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
less than 1 minute read
• •
Aug 20, 2016
Feature image
abhishek and aishwarya

कुछ ही दिनों पहले मीडिया में आई खबरों के मुताबिक निर्देशक राम गोपला वर्मा अपनी अगामी फिल्म 'सरकार 3' में बॉलीवुड के कई मेगास्टार्स नजर आ सकते हैं। हालांकि फिल्म के कास्ट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

आपको बता दें कि फिल्म की कहानी सुभाष नागरे ने लिखी है। फिल्म को लेकर कई दिनों से मीडिया में सस्पेंस बना हुआ था क्योंकि निर्देशक ने फिल्म के बारे में चुप्पी साध रखी थी। हाल ही में राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट के जरिए अपने फैंस को फिल्म से जुड़ी जानकारी दी।




वर्मा ने ट्वीट किया, 'फिल्म सरकार 3 की पहली झलक 26 अगस्त को लॉन्च होगी। कहानी के अनुसार फिल्म 'सरकार' के इस भाग में अभिषेक और ऐश्वर्या दोनों ही नहीं नजर आएंगे।' आगे उन्होंने कहा, 'सरकार 3' पहली दोनों फिल्मों से ज्यादा बड़ी और रोंमांचक होगी। फिल्म के कास्ट की घोषणा भी जल्द ही की जाएगी।




गौरतलब है कि फिल्म 'सरकार' का पहला भाग 2005 में रिलीज हुआ था। फिल्म में अमिताभ बच्चन लीड रोल में थे। 'सरकार 3' में बीग बी होंगे या नहीं इसे लेकर अभी निर्देशक की तरफ से कोई खुलासा नहीं किया गया है।


आपको बता दें कि इस फिल्म के बाद राम गोपाल वर्मा का अगला प्रोजेक्ट बेंगलुरु के डॉन मुथप्पा की जिंदगी पर आधारित है, जिसमें विवेक ओबरॉय मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

Published on:
20 Aug 2016 03:27 pm
Also Read
View All
‘कृति सेनन के आउटफिट जितना गुस्सा भी नहीं’, बिहार कांड के बीच एबिगेल पांडे ने उठाए लोगों की चुप्पी पर सवाल

डॉग Mau की डेथ पर गौरव तनेजा ने PETA और मेनका गांधी को दी चुनौती, बोले- ‘सबूत हैं तो कानूनी कार्रवाई करें’

‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर की अगली फिल्म में काम करने वाले थे मुश्ताक खान, निधन पर विशाल चतुर्वेदी बोले- अपने पीछे विरासत छोड़ गए

‘आप सच में सबसे अच्छे होस्ट हैं’, रोहित शेट्टी के लिए रुहानिका धवन का इमोशनल पोस्ट, बोलीं- ‘एक दिल है सर’

‘ढिंचैक पूजा की खिताब कोई और ले चुका है’, प्रीतम सिंह ने रीति तिवारी की गायकी पर यूं उड़ाया मजाक