
Deven Bhojani Old Monk Story: साल 2005 में शुरू हुए टीवी के लोकप्रिय कॉमेडी सीरियल 'बा बहू और बेबी' में घनश्याम ठक्कर यानी 'गट्टू' की भूमिका में नजर आये देवेन भोजानी को आज कौन नहीं जानता। अपने इस किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाले देवेन भोजानी को उनकी कॉमिक टाइमिंग के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही वो दिवंदत अभिनेता सतीश कौशिक और रत्ना पाठक के पॉपुलर सीरियल 'साराभाई वर्सेज साराभाई' में दुष्यंत के रोल से भी दर्शकों को खूब हंसा चुके हैं। हाल ही में सिद्धार्थ कनन के साथ एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान एक्टर ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया। उन्होंने अपने उस अनुभव के बारे में बात की जब उन्होंने पहली बार शराब पी और Old Monk की पूरी बोतल खत्म कर दी थी और फिर जमकर अपने दोस्तों को लताड़ लगाई थी।
गट्टू उर्फ देवेन भोजानी ने बताया कि उन्होंने जिंदगी में कभी शराब पीने की आदत नहीं डाली। उन्होंने बताया, 'एक बार मेरे मन ख्याल आया कि शराब पीने के बाद लोग कैसे फील करते हैं। इसलिए मैंने भी सोचा कि अगर कभी किसी फिल्म या सीरियल में मुझे शराबी का किरदार निभाना पड़े तो मुझे इस फीलिंग के बारे में पता होना चाहिए। और इसीलिए मैंने अपने चार दोस्तों से शराब पीने के बारे में कहा। ये वो दौर था जब मैं कॉलेज खत्म कर चुका था।' इसके आगे उन्होंने कहा कि उनके दोस्तों ने भी उन्हें ओल्ड मॉन्क पिलाने का पूरा प्लान बनाया।
देवेन ने बताया, मेरे दोस्त आतिश ने मेरे लिए पहला पैग बनाया, लेकिन मुझे उसका टेस्ट पसंद नहीं आया। मैं थोड़ा ड्रिंक पी रहा था और फिर चखना खा रहा था। इसके बाद जब मैंने दूसरा पैग पीना शुरू किया तो मुझे लगा कि मुझे नशा नहीं हो रहा है और मैं जल्दी से जल्दी नशे को फील करना चाह रहा था। तब मेरे दोस्त ने कहा कि इसके लिए मुझे बिना पानी के पीनी होगी, लेकिन वो हानिकारक होती है और धीरे-धीरे पीने की सलाह दी। इसके बाद मन किचन में गया वहां एक ओल्ड मॉन्क की एक बोतल रखी थी। उसमें करीब तीन-चौथाई शराब बची थी। मैं एक बार में ही पूरी बोतल पी गया।
इसके आगे देवेन ने बताया कि उसके कुछ देर बाद उन्हें ऐसा महसूस हुआ, जैसे उनके पूरे शरीर में आग लग गई हो। उस समय वह अपने दोस्तों के साथ ताश खेल रहे थे। जब उनकी बारी आई तो वह पत्ते बांटने लगे। दोस्तों ने उनके हाव-भाव देखकर समझ लिया कि अब शराब का असर दिखना शुरू हो गया है।
एक्टर ने आगे बताया, 'ऐसा करके फिर उनको जो गाली-गलौज दी मैंने और इतना रोया, इतना रोया मैं… मैंने एक दोस्त को कहा क्यों तुझे पता है मुझे सुजाता अच्छी लगती है, तो तूने क्यों स्माइल की उसके सामने? और चारों को एक-एक करके, एक-एक करके तूने उस दिन ऐसा किया था, बाइक पे मुझे क्यों नहीं ले के गया, उसको क्यों ले के गया वगैरह-वगैरह। मेरा सारा फ्रस्ट्रेशन बाहर आ गया। बहुत रोया मैं। यह सारा मुझे दोस्तों ने ही दूसरे दिन बताया कि अब दूसरे के सामने कभी पीना मत तो तू कुछ भी बोलता है। और बहुत बोर करता है तू।
हाल ही में नेटफ्लिक्स की सीरीज चुम्बक में कुकू मर्चेंट के किरदार में नजर आए देवेन भोजानी के एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी शो 'मालगुडी डेज' से हुई थी। इसके बाद वो शेखर सुमन ने साथ 'देख भाई देख', 'तारा', 'श्रीमान श्रीमती', 'एक महल हो सपनों का' और 'ऑफिस ऑफिस' जैसे पॉपुलर धारावाहिकों में नजर आए थे। हालांकि, उनको उनके काम की असली पहचान कॉमेडी शो 'खिचड़ी' में डॉ. प्रफुल्ल शाह और 'साराभाई वर्सेज साराभाई' में दुश्यंत पेंटर के किरदार से हुई। अगर उनकी फ़िल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने साल 1992 में आमिर खान की 'जो जीता वही सिकंदर' बॉलीवुड में एंट्री की। इसके अलावा देवेन 'आजा सनम', 'चला मुसद्दी… ऑफिस ऑफिस', 'अग्निपथ', 'डंकी' और 'मर्डर मुबारक' जैसी फिल्मों में भी अहम किरदारों में नजर आए। आपको बता दें कि एक्टिंग के साथ-साथ उन्होंने डायरेक्शन में किस्मत आजमाई और विद्युत जामवाल स्टारर 'कमांडो 2' का निर्देशन किया। उनके लेटेस्ट प्रोजेक्ट्स में 'भाखरवड़ी', 'यमराज कॉलिंग' और 'ताजा खबर' जैसे शोज के नाम शामिल हैं।