मनोरंजन

‘डॉक्टर का चेहरा देखते ही समझ गई कुछ गड़बड़ है’, गौहर खान ने दोबारा बयां किया मिसकैरेज का दर्द, भावुक हुईं एक्ट्रेस

Gauahar Khan Miscarriage: सोहा अली खान के शो में गौहर खान ने मिसकैरेज के अपने दर्दनाक अनुभव को साझा किया। उन्होंने बताया कि हार्टबीट सुनने के बाद रूटीन स्कैन में उन्हें कैसे झटका लगा था।
2 min read
• •
Updated: 20 Nov 2026, 6:59 PM IST
Gauahar Khan Miscarriage
गौहर खान ने याद किया जिंदगी का कठिन दौर (सोर्स: x-gauaharkhan)

Gauahar Khan Emotional Reveal: बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान (Gauahar Khan) ने अपनी निजी जिंदगी के एक बेहद संवेदनशील और कठिन दौर को याद करते हुए मिसकैरेज का दर्द शेयर किया है। सोहा अली खान के शो में बातचीत के दौरान गौहर ने बताया कि रूटीन स्कैन के वक्त अचानक डॉक्टर के चेहरे के भाव बदलने से उन्हें अनहोनी का अंदेशा हो गया था और फिर उन्हें ऐसी खबर मिली, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी।

हार्टबीट सुनने के बाद मिली मिसकैरेज की खबर

प्रेग्नेंसी के दौरान जब टेस्ट पॉजिटिव आता है, तो हर माता-पिता के मन में आने वाले बच्चे को लेकर कई उम्मीदें और सपने जुड़ जाते हैं। गौहर खान के साथ भी यही हुआ था। उन्होंने बताया कि वह स्कैन के जरिए अपने बच्चे को देख चुकी थीं और उसकी हार्टबीट भी सुन चुकी थीं, लेकिन इसके बाद उन्हें मिसकैरेज होने की जानकारी मिली, जो उनके लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं था।

दो बेटों की मां बनकर जी रही हैं मदरहुड का सफर

उस मुश्किल समय को पीछे छोड़ते हुए गौहर खान आज दो बेटों की मां हैं और अपने मदरहुड का अनुभव कर रही हैं। सोहा अली खान (Soha Ali Khan) के शो में उन्होंने अपने उस दर्दनाक अनुभव को खुलकर साझा किया, जिससे गुजरना किसी भी मां के लिए बेहद भावुक पल होता है।

बता दें, इससे पहले गौहर खान ने लव गिल को आड़े हाथों लेते हुए खरी खोटी सुनाई थी। जब लव गिल ने कहा था कि उन्हें स्काउट के दिल में अपने लिए फीलिंग्स का पता नहीं था। उसी पर गौहर खान ने कहा था कि लव का यह दिखाना कि उन्हें कुछ पता ही नहीं है और इस तरह स्काउटओपी को मुश्किल में डालना बेहद 'अनकूल' और गलत है। गौहर ने सवाल उठाया कि जब बाहर की दुनिया और दर्शकों ने उन्हें इस स्थिति से पहले ही रूबरू करा दिया था, तो उन्होंने समय रहते दूरी क्यों नहीं बनाई? उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब स्काउट सबसे ज्यादा मानसिक दबाव और कमजोर दौर से गुजर रहा था, तब भाई-बहन के रिश्ते की जिम्मेदारी कहां चली गई थी।

Updated on:
20 Nov 2026, 6:59 PM IST
Published on: