मनोरंजन

गौरव खन्ना ने शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, कैप्शन पढ़कर फैंस हुए कन्फ्यूज- ‘क्या सच में लौट रहे हैं?’

Gaurav Khanna Instagram Post: गौरव खन्ना ने ‘अनुपमा’ के अनुज कपाड़िया के लुक में थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर क्रिप्टिक कैप्शन लिखा। पोस्ट के बाद फैंस उनकी शो में वापसी को लेकर कयास लगा रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 30 Sep 2026, 4:59 PM IST
Gaurav Khanna
गौरव खन्ना ने शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट (सोर्स: Instagram-tellyreporter)

Gaurav Khanna Viral Post: टीवी शो ‘अनुपमा’ में अनुज कपाड़िया के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाले गौरव खन्ना एक बार फिर चर्चा में हैं। एक्टर ने हाल ही में शो के सेट से अपने पसंदीदा किरदार अनुज कपाड़िया के लुक में कुछ थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों के साथ गौरव का लिखा क्रिप्टिक कैप्शन अब फैंस के बीच उनकी वापसी को लेकर अटकलों की वजह बन गया है।

गौरव ने अपनी पोस्ट में पुरानी यादों को साझा करते हुए लिखा, “हर याद जोरदार नहीं होती। कुछ शांत और परमानेंट होती है, ये मैप बंद करने जैसा है, लेकिन यादें बनाए रखना” इसके साथ ही उन्होंने अपनी पोस्ट को “सभी असली अनुज कपाड़िया फैंस” को डेडिकेट किया।

अनुज के रोल में वापसी का दिया हिंट?

गौरव खन्ना के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच सवाल उठने लगे हैं कि क्या एक्टर ‘अनुपमा’ में अनुज कपाड़िया के किरदार में वापसी करने वाले हैं? उनके कैप्शन में इस्तेमाल किए गए ‘मैप बंद करने’ जैसे शब्दों ने इस चर्चा को और बढ़ा दिया है।

हालांकि, गौरव ने अपनी पोस्ट में शो में वापसी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। ऐसे में उनकी पोस्ट को वापसी की पुष्टि नहीं माना जा सकता। यह भी संभव है कि एक्टर ने ‘अनुपमा’ में अपने सफर और अनुज कपाड़िया के किरदार से जुड़ी यादों को ही फैंस के साथ साझा किया हो।

अनुज कपाड़िया के किरदार से मिली खास पहचान

‘अनुपमा’ में अनुज कपाड़िया का किरदार गौरव खन्ना के करियर के चर्चित टीवी किरदारों में रहा है। शो में अनुज और अनुपमा की कहानी को दर्शकों का काफी प्यार मिला था। यही वजह है कि किरदार से जुड़ी गौरव की कोई भी पोस्ट सामने आते ही फैंस का ध्यान खींच लेती है।

अब गौरव खन्ना की इस क्रिप्टिक पोस्ट ने एक बार फिर अनुज कपाड़िया की वापसी की चर्चा छेड़ दी है। फिलहाल, फैंस को आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Updated on:
30 Sep 2026, 4:59 PM IST
Published on: