मनोरंजन

‘बोले चूड़ियां’ पर विदेशी बच्ची का धमाकेदार डांस वायरल, 98 मिलियन व्यूज पार हुआ वीडियो, करण जौहर भी हुए फैन

Bole Chudiyan Dance Viral: जॉर्जिया की छोटी बच्ची ईवा एना मारिया का 'बोले चूड़ियां' गाने पर डांस वीडियो 98 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। करण जौहर ने भी वीडियो पर प्यार जताया है।
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2026, 6:45 PM IST
Bole Chudiyan viral video
बगीचे में काम करते दादाजी और सामने थिरकती बच्ची (सोर्स: INSTAGRAM-anamaria_eva_)

Bole Chudiyan Instagram Reel Viral : जॉर्जिया की एक छोटी बच्ची ईवा एना मारिया का ‘कभी खुशी कभी गम’ (Kabhi Khushi Kabhie Gham) के फेमस गाने ‘बोले चूड़ियां’ पर किया गया डांस वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर इस क्लिप को 98 मिलियन (9.8 करोड़) से ज्यादा बार देखा जा चुका है और फिल्म के डायरेक्टर करण जौहर ने भी इसे ‘प्यारा’ बताते हुए लाल दिल वाले इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी है।

बता दें, वीडियो में ईवा पूरे कॉन्फिडेंस और एनर्जी के साथ गाने पर गाती और थिरकती दिख रही हैं, जबकि उनके पीछे बगीचे में उनके दादाजी काम करते नजर आते हैं।

बगीचे में दादाजी और ईवा का प्यारा अंदाज

शेयर किए गए वीडियो में ईवा एना मारिया (Eva Anna Maria) का बेफिक्र और मस्तीभरा अंदाज दर्शकों को खूब भा रहा है। एक तरफ बच्ची ‘बोले चूड़ियां’ की धुन पर डांस कर रही है और दूसरी तरफ बैकग्राउंड में उनके दादाजी बगीचे में अपना काम करते दिखते हैं, जिससे यह पल और भी खास बन गया है।

इतना ही नहीं, सोशल मीडिया यूजर्स ने ईवा की एनर्जी और एक्सप्रेशंस की जमकर सराहना की है। रिलीज होने के बीस साल से भी ज्यादा समय बाद भी ‘बोले चूड़ियां’ के प्रति इस तरह का क्रेज इसकी लोकप्रियता को दिखाता है।

'मेहंदी लगा के रखना' के बाद एक और हिट वीडियो

ईवा एना मारिया के लिए हिंदी गानों पर वायरल होना कोई नई बात नहीं है। इसी महीने की शुरुआत में उन्होंने फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ (DDLJ) के शाहरुख खान और काजोल वाले गाने ‘मेहंदी लगा के रखना’ पर डांस किया था, जिसे भी काफी पसंद किया गया था।

इंस्टाग्राम पर ईवा के करीब 24 लाख (2.4 मिलियन) फॉलोअर्स हैं। उनके अकाउंट पर कई ऐसे डांस वीडियोज मौजूद हैं, जिनमें बॉलीवुड गानों पर उनकी प्रस्तुतियों को भारत में दर्शकों से खूब प्यार मिला है।

Updated on:
27 Nov 2026, 6:45 PM IST
Published on: