मनोरंजन

करोड़ों की घड़ियां पहनकर ग्लोबल पीस ऑनर्स पहुंचे शाहरुख और रणवीर, एक्टरों के लग्जरी शौक देख फैंस रह गए हैरान!

Shah Rukh Khan Ranveer Singh Watches Price: 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' में शाहरुख खान और रणवीर सिंह की लग्जरी घड़ियां चर्चा में रहीं। जानें दोनों सितारों की घड़ियों की कीमत और आयोजन से जुड़ी खास बातें।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Nov 2026, 2:00 PM IST
Shah Rukh Khan
'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' में छाई शाहरुख खान की 3.49 करोड़ की घड़ी (सोर्स;x -@Betamasterjika)

Shah Rukh Khan Audemars Piguet Watch: मुंबई के 'गेटवे ऑफ इंडिया' पर 21 नवंबर को आयोजित 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' में बॉलीवुड और खेल जगत की कई नामी हस्तियां शामिल हुईं। इस कार्यक्रम में अनंत अंबानी, शाहरुख खान और रणवीर सिंह जैसे बड़े सितारे नजर आए, लेकिन सितारों की मौजूदगी के बीच शाहरुख और रणवीर की बेहद महंगी घड़ियों ने सबका ध्यान खींचा। खबरों के मुताबिक, इन दोनों सुपरस्टार्स की घड़ियों की कुल कीमत करीब 4.96 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

शाहरुख खान की घड़ी की कीमत करीब 3.49 करोड़ रुपये

कार्यक्रम के दौरान शाहरुख खान 'ऑडेमर्स पिगुएट' (Audemars Piguet) की बेहद खास घड़ी पहने दिखाई दिए। उन्होंने 'रॉयल ओक जंबो एक्स्ट्रा-थिन टाइटेनियम बीएमजी ओपनवर्क्ड डायल' (Royal Oak 'Jumbo' Extra-Thin Titanium BMG Openworked Dial) घड़ी पहनी थी, जिसका ओपनवर्क्ड डिजाइन और टाइटेनियम बनावट इसे अलग पहचान देती है। बाजार में इस घड़ी की कीमत लगभग 3.49 करोड़ रुपये (करीब 3,77,000 डॉलर) आंकी गई है।

रणवीर सिंह की 'पाटेक फिलिप' घड़ी की कीमत 1.47 करोड़ रुपये

अपने स्टाइल और फैशन को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले रणवीर सिंह इस मौके पर 'पाटेक फिलिप एक्वानॉट क्रोनोग्राफ' (Patek Philippe Aquanaut Chronograph) पहने नजर आए। रोज गोल्ड से तैयार इस घड़ी में ब्राउन डायल (रेफरेंस 5968R-001) दिया गया है। स्पोर्टी लुक और बारीक कारीगरी वाली इस घड़ी की बाजार कीमत करीब 1.47 करोड़ रुपये (लगभग 1,59,500 डॉलर) बताई जा रही है।

आतंकवाद के खिलाफ खड़े होने वालों और पीड़ितों को समर्पित रहा आयोजन

'गेटवे ऑफ इंडिया' के बैकड्रॉप में हुए 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' में मनोरंजन और खेल जगत के कई जाने-माने चेहरे जुटे। इस आयोजन का उद्देश्य आतंकवाद के खिलाफ डटकर खड़े रहने वाले लोगों के साहस और बलिदान को सम्मान देना था, साथ ही आतंकवाद से प्रभावित हुए लोगों को याद करना भी इसका अहम हिस्सा रहा।

Updated on:
22 Nov 2026, 2:00 PM IST
Published on: