
एंटरटेंमेंट पोर्टल स्पॉटब्वॉय के अनुसार, शो की प्रोड्यूसर रश्मि शर्मा ने इस पर कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि अभी वो मीटिंग में हैं इसलिए कुछ भी बात करनी है तो उनके असिस्टेंट से बात की जाए। लेकिन सूत्र के मुताबिक, देवोलीना की बैकबोन की सर्जरी की गई है और वो काफी बेहतर महसूस कर रही हैं।इस सर्जरी से उबरने के लिए देवोलीना को कम से कम एक हफ्ता लग सकता है।
एक तरफ घटती टीआरपी के चलते सीरियल 'साथ निभाना साथिया' 7 साल बाद ऑफ एयर होने की कगार पर पहुंच गया है, वहीं दुसरी तरफ सीरियल में गोपी बहू के फैन्स के लिए एक और बुरी खबर है। शो की गोपी बहू यानी देवोलीना भट्टाचार्या की आज बैकबोन की सर्जरी हुई है और अब वो नानावती अस्पताल में भर्ती हैं, उन्हें कल अचानक बहुत तेज दर्द की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि इस सर्जरी से उबरने के लिए देवोलीना को कम से कम एक हफ्ता लग सकता है। खबरों के मुताबिक इस शो की जगह 'तू सूरज में सांझ पियाजी' आएगा। बता दें कि ये शो अब तक दोपहर में आता था।