मनोरंजन

फिल्म हेट स्टोरी 3 ने पहले सप्ताह 42 करोड़ की कमाई की

बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान और डेजी शाह की फिल्म हेट स्टोरी 3 ने अपने पहले सप्ताह के दौरान 42 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है।
2 min read
• •
Updated: 12 Dec 2015, 2:03 PM IST
Feature image
बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान और डेजी शाह की फिल्म हेट स्टोरी 3 ने अपने पहले सप्ताह के दौरान 42 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है।


विशाल पांड्या के निर्देशन में बनी फिल्म हेट स्टोरी 3 चार दिसंबर को प्रदर्शित हुई है। फिल्म ने पहले सप्ताह में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए फायदे का सौदा साबित हो गई।


जरीन खान और डेजी शाह की अदाओं ने दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया है। फिल्म ने अपने पहले वीकेंड के दौरान बॉक्स ऑफिस पर करीब 27 करोड़ रूपये की कमाई की थी।


फिल्म ने चौथे दिन 4.40 करोड़, पांचवे दिन 3.95 करोड़, छठे दिन 3.75 करोड़ और सातवे दिन 3.28 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।


इस तरह यह फिल्म अपने पहले सप्ताह के दौरान 42 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है । उमीद है कि फिल्म आसानी से पचास करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

hate story 3

13 करोड़ के बजट में बनी फिल्म हेट स्टोरी 3 में करण ङ्क्षसह ग्रोवर, शरमन जोशी, जरीन खान और डेजी शाह ने मुख्य किरदार निभाए हैं। फिल्म एक इरोटिक थ्रिलर फिल्म है। कम बजट होने की वजह से फिल्म सुपरहिट हो चुकी है। फिल्म की सफलता को देखते हुए निर्देशक विशाल पांड्या ने हेट स्टोरी 4 बनाने का फैसला भी ले लिया है।

hate story 3
Published on: