मनोरंजन

धर्म परिवर्तन के विवादों के बीच हिमांशी खुराना ने दी छठ पूजा की बधाई, यूजर्स ने आसिम रियाज का नाम लेकर किया ट्रोल

Himanshi Khurana Chhath Puja: आसिम रियाज और धर्म विवाद पर बयानों के बाद अब हिमांशी खुराना ने छठ पूजा की शुभकामनाएं दी हैं। उनके इस पोस्ट पर जहां कुछ फैंस ने तारीफ की, वहीं कई यूजर्स ने तीखे कमेंट्स किए।
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2026, 1:18 PM IST
Himanshi Khurana
हिमांशी खुराना का नया पोस्ट वायरल (सोर्स: instagram- iamhimanshikhurana)

Himanshi Khurana Chhath Puja Post: 'बिग बॉस 13' फेम पंजाबी एक्ट्रेस और सिंगर हिमांशी खुराना इन दिनों अपने पुराने रिश्तों और धर्म से जुड़े बयानों को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में आसिम रियाज के साथ अपने रिश्ते और धर्म परिवर्तन के अनुभवों पर खुलकर बात करने के बाद अब हिमांशी का एक नया सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा का विषय बन गया है। इस पोस्ट में उन्होंने छठ पूजा की शुभकामनाएं दी हैं, जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स की मिली-जुली और तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

छठ पूजा की शुभकामनाओं पर बंटे सोशल मीडिया यूजर्स

धर्म विवाद और परिवर्तन से जुड़े किस्सों के बाद हिमांशी खुराना ने सोशल मीडिया पर छठ पूजा की बधाई देते हुए एक पोस्ट शेयर किया। उनके इस पोस्ट के सामने आते ही कमेंट सेक्शन में यूजर्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। जहां एक वर्ग ने दूसरी संस्कृति का सम्मान करने के लिए उनकी जमकर तारीफ की, वहीं कई ट्रोलर्स ने उनके पुराने रिश्तों और धर्म से जुड़े विवादों को लेकर उन पर तंज कसना शुरू कर दिया।

यूजर्स ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट्स

हिमांशी खुराना के पोस्ट पर एक बिहारी यूजर ने खुशी जाहिर करते हुए लिखा, "मैडम, आप पंजाबी होकर बिहारी संस्कृति को अपना रही हैं, मुझे आप पर बहुत गर्व है क्योंकि मैं एक बिहारी हूं। उससे भी ज्यादा गर्व इस बात का है कि आप बिहार की संस्कृति का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।" वहीं, एक अन्य यूजर ने उत्साह दिखाते हुए कहा कि वह भी छठ पूजा करना चाहती थीं, लेकिन उन्हें इसकी सही विधि नहीं पता।

दूसरी ओर, कुछ यूजर्स ने इस मौके पर भी आसिम रियाज का जिक्र करते हुए सवाल उठाए। एक यूजर ने टिप्पणी की, "ये आसिम के लिए था क्या?" जबकि एक अन्य यूजर ने उनके परिवार और पृष्ठभूमि पर निशाना साधते हुए लिखा, "ईर्ष्या चरम पर है, आपका खून क्या है जेनेटिक्स?"

पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट के बाद से चर्चा में हैं हिमांशी

हिमांशी खुराना पिछले कुछ दिनों से अपने हालिया इंटरव्यू के कारण खबरों में हैं। उन्होंने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में शिरकत की थी, जहां उन्होंने आसिम रियाज के साथ अपने रिश्ते, ब्रेकअप और धर्म से जुड़े अनुभवों पर बेबाकी से अपनी बात रखी थी। इस पॉडकास्ट के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके हर पोस्ट पर यूजर्स की पैनी नजर बनी हुई है।

Updated on:
16 Nov 2026, 1:18 PM IST
Published on: