16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छठ पूजा करने पर विवादों में घिरीं अक्षरा सिंह, वीडियो देख लोगों ने उठाए शादीशुदा होने पर सवाल

Akshara Singh Video: अक्षरा सिंह को छठ पूजा के बाद लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। उनका कहना है कि वह तो शादीशुदा नहीं है फिर क्यों सिंदूर लगाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 16 Nov 2026, 12:28 PM IST

Akshara Singh Trolled after Chhath Puja netizens said she is unmarried why did apply sindoor

अक्षरा सिंह को लोगों ने किया ट्रोल (Photo Source- Twitter/@hindutva_anshu)

Akshara Singh Trolled after Chhath Puja: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का एक तेजी से वीडियो वायरल हो रहा है। जो पटना के दीघा में मीनार घाट पर बताया जा रहा है जहां अभिनेत्री छठ पूजा करते हुए दिखाई दे रही है। लेकिन वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया अक्षरा सिंह आलोचनाओं के घेरे में आ गईं। एक्ट्रेस को त्योहार के तीसरे दिन, रविवार, 15 नवंबर को पानी में खड़े होकर रस्में निभाते हुए देखा गया। लेकिन, रस्मों के दौरान उनके दिखने से नेटिजन्स के बीच बहस छिड़ गई, जिसमें कई लोगों ने उनके मैरिटल स्टेटस पर सवाल उठाए, क्योंकि वह अनमैरिड हैं।

अक्षरा सिंह के छठ पूजा करने पर लोगों ने जमकर विरोध किया

अक्षरा सिंह का जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें उन्हें नारंगी रंग का सिंदूर लगाए हुए भी देखा गया, जिसे उन्होंने अपनी नाक की नोक से माथे तक लगाया हुआ था। यह पारंपरिक रिवाज आमतौर पर शादीशुदा हिंदू महिलाओं से जुड़ा है, जो इसे अपने पति की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और शादीशुदा जिंदगी की खुशहाली के लिए रस्मों और प्रार्थनाओं के हिस्से के तौर पर करती हैं।

पब्लिसिटी स्टंट और फोटोशूट के लग रहे हैं गंभीर आरोप

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस वीडियो को लेकर लोगों की मिली-जुली और बेहद तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कई लोगों ने सवाल किया कि एक अविवाहित महिला किस आधार पर छठ जैसी कठिन और पवित्र रस्में निभा सकती है। कुछ यूजर्स ने तो यहां तक आरोप लगाया कि अभिनेत्री ने केवल पब्लिसिटी पाने या एक फोटोशूट करवाने के लिए यह सब किया है।

वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, "कुंवारी लड़कियां तो नहीं करतीं, ऊपर से सिंदूर भी लगा रखा है। हर चीज़ को इनको फिल्मी करना है।" वहीं एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए पूछा, "यह तो शादीशुदा औरतें करती हैं ना? क्या वह सिर्फ पब्लिसिटी के लिए कर रही हैं?" एक अन्य कमेंट में लिखा था, "फोटोशूट करवा रही है, इससे होगा नहीं छठ कभी।" इस पूरी घटना के बाद से इंटरनेट पर धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं को लेकर एक लंबी बहस छिड़ गई है, हालांकि इस पूरे विवाद पर अभी तक अभिनेत्री की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।