
Himanshu Jangra On 370 Biryani Controversy: सोशल मीडिया पर इस वक्त 370 की बिरयानी विवाद का मामला खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस मामले पर अब प्रणीत मोरे की माफी के बाद खुद विवादित बात बोलने वाले हिमांशु जांगरा ने चुप्पी तोड़ी है। हिमांशु ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि उसने बात को बढ़ा चढ़ाकर बताया और खुद शो के होस्ट प्रणीत से उसे बढ़ावा मिला था। हिमांशु ने क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर हर तरफ से ट्रोलिंग का शिकार हो रहा हिमांशु जांगरा ने एक निजी चैनल को इंटरव्यू देते हुए कहा कि उसे शो के होस्ट की ओर से बढ़ावा मिला था। जो भी उसने शो के दौरान बोला वो पूरी तरह से सच नहीं था।
हिमांशु ने बताया कि शो के दौरान माहौल ऐसा था जहां लोग बढ़ा-चढ़ाकर और मनोरंजक अंदाज में किस्से सुना रहे थे। उन्होंने कहा कि मंच पर उन्होंने भी उसी माहौल के मुताबिक एक कहानी को इम्प्रोवाइज किया था। उनके मुताबिक, जिस लड़की का जिक्र उन्होंने किया था, वो हिस्सा वास्तविक जीवन की कुछ घटनाओं से प्रेरित जरूर था, लेकिन पूरी कहानी सच नहीं थी।
उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उनका मकसद किसी महिला का अपमान करना या गलत संदेश देना नहीं था। हिमांशु का कहना है कि उन्होंने इसे केवल मनोरंजन के उद्देश्य से पेश किया था, लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि कुछ शब्दों और अभिव्यक्तियों का इस्तेमाल अनुचित था। उन्होंने उन शब्दों के लिए सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी और कहा कि यदि किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो उन्हें इसका खेद है।
विवाद के बाद उनकी व्यक्तिगत और पेशेवर जिंदगी पर भी असर पड़ा। हिमांशु ने बताया कि शुरुआत में उनके गृह नगर में किसी को इस घटना की जानकारी नहीं थी। लेकिन जैसे-जैसे मामला राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आया, उनके परिवार तक भी इसकी खबर पहुंच गई। उन्होंने बताया कि उनके रिश्तेदारों और परिवार के लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर चिंता जताई।