मनोरंजन

अगर रणबीर-साई पल्लवी बनते रामानंद सागर के राम-सीता तो ऐसा होता मंजर, AI तस्वीरों ने उड़ाए सबके होश

Ranbir Kapoor and Sai Pallavi Ramayana: अगर रणबीर कपूर और साई पल्लवी रामानंद सागर के धारावाहिक "रामायण" के राम और सीता बनते, तो उस मंजर की कल्पना ही दिल को छू लेने वाली होती। रणबीर की दमदार एक्टिंग और साई पल्लवी की सहज खूबसूरती राम और सीता के किरदार को बेहद जीवंत और आधुनिक अंदाज में ऐसे पेश करती, तो आईए देखें...

2 min read
Apr 05, 2026
रणबीर और साई पल्लवी राम-सीता के किरदार में (फोटो सोर्स: X)

Ranbir Kapoor and Sai Pallavi Ramayana: फिल्म इंडस्ट्री के फेमस स्टार रणबीर कपूर और साई पल्लवी जल्दी ही बड़ी फिल्म 'रामायण' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी हैं और इसमें रणबीर कपूर भगवान राम का रोल निभाएंगे तो साई पल्लवी माता सीता का। हालांकि फिल्म का टीजर जारी किया गया है, जो दर्शकों के बीच काफी किया गया है।

AI जनरेटेड ये फोटोज काफी दिलचस्प हैं

इन दिनों सोशल मीडिया पर कई सितारों की AI से बनी फोटोज वायरल हो रही हैं और इनमें दिखाया गया है कि अगर रामानंद सागर के फेमस टीवी सीरियल 'रामायण' में रणबीर कपूर और साई पल्लवी राम और सीता बनते तो वे कैसे दिखते। बता दें, इंस्टाग्राम पर सिद्धांत अभिषेक नाम के एक यूजर ने ये AI जनरेटेड फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में रणबीर और साई पल्लवी महल में स्वंयवर धनुष तोड़ते हुए, वनवास के दौरान और जंगल में लक्ष्मण (रवि दुबे) के साथ नजर आ रहे हैं। ये फोटोज काफी दिलचस्प हैं, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया हैं।

फिल्म की बात करें तो, 'रामायण' दो हिस्सों में बनाई जा रही है। पहला भाग साल 2026 की दिवाली पर और दूसरा भाग 2027 की दिवाली पर थिएटरों में रिलीज होगा। इस फिल्म में रणबीर कपूर और साई पल्लवी के अलावा कई दूसरे सितारे भी शामिल हैं, जैसे सनी देओल, विवेक ओबेरॉय, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्त और रवि दुबे। दरअसल, फिल्म को बहुत बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है और इसका बजट 4000 करोड़ रुपये तक बताया जा रहा है। फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा हैं, जो इसे एक भव्य मनोरंजक एहसास देने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

नए अंदाज और स्टारकास्ट को देखने के लिए दर्शक कर रहे है इंतजार

हाल ही में फिल्म के टीजर में रणबीर कपूर को भगवान राम के किरदार में पहली बार देखने के बाद दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। शानदार विजुअल्स और भव्य सेट्स ने ये संकेत दे दिया है कि ये फिल्म भारतीय सिनेमा के स्केल को नई ऊंचाई देने वाली है। इसी कारण निर्माता जल्दबाजी में डिजिटल अधिकार बेचने के बजाय सही समय और सही प्लेटफॉर्म का इंतजार कर रहे हैं, ताकि फिल्म की वास्तविक क्षमता के अनुरूप सौदा हो सके।

बता दें, 'रामायण' के इस नए अंदाज और स्टारकास्ट को देखने के लिए दर्शक काफी इंतजार कर रहे हैं और आने वाले सालों में ये फिल्म दिलचस्प और यादगार साबित होने की उम्मीद की जा सकती है।

Published on:
05 Apr 2026 08:48 am
Also Read
View All

अगली खबर