अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने सीट बदलने के इस फैसले को मानने से इनकार कर दिया, क्योंकि हिप की समस्या के कारण उन्हें आगे की तरफ ही बैठना था। आगे उन्होंने लिखा, "मैंने मना कर दिया क्योंकि मुझे हिप (कूल्हे) की समस्या है और मुझे आगे की सीट चाहिए थी। इस पर उन्होंने कहा, 'ठीक है, अगर आपको यह सीट नहीं चाहिए, तो मैं इसे बदल देती हूं।' इस प्रक्रिया में लगभग 6 मिनट बर्बाद हो गए, और मेरे साथ मौजूद अन्य कलाकार भी इंतजार करते रहे। विमान में चढ़ने के बाद मुझे पता चला कि मेरे बगल वाली सीट खाली थी, और एक स्टाफ मेंबर को मेरी ही लाइन में सीट दे दी गई, जबकि बताया गया था कि 'रो 3' खाली है।"