
Netflix India Upcoming Shows: फेमस फिल्मनिर्माता इम्तियाज अली एक बार फिर प्यार और रिश्तों की परशानियों को पर्दे पर उतारने के लिए तैयार हैं। इसके साथ ही, उनके जरिए बनाए बनाई और लिखित नई वेब सीरीज O Saathi Re की आधिकारिक रिलीज डेट सामने आ गई है। बता दें, आरिफ अली के डायरेक्शन में बनी ये रोमांटिक ड्रामा सीरीज अपकमिंग 4 दिसंबर को OTT के Netflix पर स्ट्रीम होगी। इसके साथ ही इसमें अदिति राव हैदरी, अविनाश तिवारी और अर्जुन रामपाल लीड रोल में नजर आएंगे।
'विंडो सीट फिल्म्स' और 'रिलायंस एंटरटेनमेंट' के बैनर तले बनी इस सीरीज की कहानी मॉडर्न रिश्तों की उलझनों को बेहद संवेदनशील तरीके से दिखाती है। इम्तियाज अली ने सीरीज के विषय पर बात करते हुए बताया कि ये एक मॉडर्न रोमांटिक ड्रामा है, जिसकी आत्मा विंटेज यानी पुरानी है। बता दें, कहानी एक ऐसे कपल के इर्द-गिर्द घूमती है जो तलाक लेने की मोड़ पर खड़ी हैं, लेकिन अलग होने की इस घटना के बीच उनके दिलों में एक बार फिर से लगाव पनपने लगता है।
इम्तियाज अली के अनुसार, समाज में 'परफेक्ट कपल' कहलाने का दबाव कई बार रिश्तों पर एक भारी बोझ बन जाता है। इस शो के जरिए ये दिखाने की कोशिश की गई है कि प्यार केवल साथ आने या सपने देखने का नाम नहीं है, बल्कि कई बार ये किसी को आजाद करने और जाने देने (लेट गो करने) की प्रक्रिया भी होती है।
नेटफ्लिक्स इंडिया की सीरीज हेड तान्या बामी ने भी इस प्रोजेक्ट को लेकर उत्साह जताते हुए कहा कि ये शो प्यार, रिश्तों और मानवीय भावनाओं के गहरे पहलुओं को खूबसूरती से उजागर करता है। इम्तियाज अली ने सीरीज के स्टार्स की तारीफ करते हुए कहा कि शो के किरदार बेहद गहरे और वास्तविक लगते हैं, जिन्हें अदिति राव हैदरी, अविनाश तिवारी और अर्जुन रामपाल ने निर्देशक आरिफ अली के मार्गदर्शन में बखूबी पर्दे पर उतारा है।
इम्तियाज अली इससे पहले 'जब वी मेट', 'रॉकस्टार', 'तमाशा', 'लव आज कल' और 'मैं वापस आऊंगा' जैसी चर्चित फिल्मों के जरिए प्रेम की बारीकियों को पेश कर चुके हैं। ऐसे में 'ओ साथी रे' से भी दर्शकों को एक यादगार सिनेमैटिक अनुभव की उम्मीद है।