
india music summit 2018 का शानदार जश्न आखिरकार खत्म हो गया। समारोह का तीसरा और आखिरी दिन रंगारंग प्रस्तुतियों से लबरेज रहा। जहां सुबह के सेशन में पद्मभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र ने शिरकत की। उन्होंने भक्ति रस से सराबोर प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जिसमें राधा और भगवान शंकर का होली गीत साथ ही नवरात्रि के उपलक्ष्य में दुर्गा स्तुति शामिल रहें।
इसके बाद आर. प्रस्साना का कॉन्सर्ट हुआ। उन्होंने गिटार की धुनों पर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं समारोह के आखिरी सेशन 'द मैन एंड हिज मैसेज' महात्मा गांधी को ट्रिब्यूट थी। इसमें प्रसून जोशी, अरूणा साईराम और गिटारवादक प्रस्साना ने मिलकर महात्मा गांधी की रचना वैष्णो जन का मोडीफाई वर्जन गाया। इसके उपरांत सबने रघुपति राघव राजा राम गाया। इन्हीं गीतों के साथ सेशन का समापन किया गया।
बताते चलें कि राजस्थान पत्रिका की पार्टननशिप में एमटीवी इंडिया म्यूजिक समिट के तीन दिवसीय कार्यक्रम का रविवार को समापन हो गया। शुक्रवार से होटल फेयरमॉन्ट में शुरू हुए संगीत के इस बेहतरीन कार्यक्रम का जयपुर दूसरी बार गवाह बना। इस समारोह में पूरे विश्व भर से करीब 120 कलाकारों ने शिरकत की।