बॉलीवुड

Irrfan Khan birthday : इरफ़ान ख़ान AC सुधारने के बहाने राजेश खन्ना के घर पहुंच गए थे, तब जानें क्या हुआ

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफ़ान ख़ान अगर आज हमारे बीच होते तो आज के दिन 55 साल के हो जाते। 7 जनवरी 1967 को राजस्थान के टोंक में जन्म लिए इरफ़ान ख़ान को उनकी अलग अंदाज़ के लिए जाना जाता है। इरफ़ान भले ही हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन उनके चाहने वाले आज भी करोड़ों है।

less than 1 minute read
Jan 07, 2022

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफ़ान ख़ान के बारे में यह बात बहुत कम लोग जानते होंगे कि इरफ़ान ख़ान अक्षय कुमार के ससुर यानी राजेश खन्ना के बहुत बड़े फ़ैन थे। वो अक्सर उनसे मिलने की कोशिश करते थे। और एक बार तो इरफ़ान ख़ान ने उनसे मिलने के लिए एसी मैकेनिक बनकर उनके घर तक पहुंच गए थे। हालांकि इरफ़ान की यह ख्वाइश उन दिनों पूरी नहीं हो पाई थी। क्योंकि राजेश खन्ना उस रोज़ अपने घर पे मौजूद ही नहीं थे।

बता दें कि 29 अप्रैल 2020 को उनका निधन कैंसर के चलते हो गया। इरफ़ान ख़ान एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले मुंबई में ही एक रिपेयरिंग का काम किया करते थे। इसी दौरान एक बार राजेश खन्ना के घर एसी सुधारने के बहाने पहुंच गए थे। हालांकि इरफ़ान की यह ख्वाइश उन दिनों पूरी नहीं हो पाई थी। क्योंकि राजेश खन्ना उस रोज़ अपने घर पे मौजूद ही नहीं थे।

इरफ़ान ख़ान ने बॉलीवुड में 1988 में मीरा नायर की फ़िल्म ‘सलाम बॉम्बे’ से डेब्यू किया था। इस फ़िल्म में उन्होंने लेटर राइडर का किरदार निभाया था। हालांकि मूवी में उनका रोल काफ़ी छोटा था लेकिन इसी फ़िल्म के बाद उन्हें फ़िल्मी दुनिया में आने का पहला मौक़ा मिला। इस फ़िल्म के बाद ही इरफ़ान ख़ान को कई और फ़िल्मों का ऑफ़र मिलने लगा। जिसके बाद क्या था अपनी एक्टिंग का शानदार प्रदर्शन करने के बाद एक्टर को एक के बाद एक फ़िल्में मिलने लगी और लोगों के दिल में उन्होंने जल्द ही जगह बना ली।

Updated on:
07 Jan 2022 01:58 pm
Published on:
07 Jan 2022 01:57 pm
Also Read
View All