
Tiger Shroff firing Incident: बॉलीवुड के सीनियर एक्टर जैकी श्रॉफ गुरुवार को मुंबई में अपनी अपकमिंग फिल्म 'काली खेती' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल हुए। पिछले महीने बेटे और एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुए जानलेवा हमले के बाद ये पहला मौका था, जब जैकी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया के सामने आए थे। हालांकि, इस इवेंट के दौरान जब उनसे टाइगर पर हुई गोलीबारी से जुड़ा सवाल पूछने की कोशिश की गई, तो उन्होंने पूरी तरह चुप्पी साधे रखी।
ट्रेलर लॉन्च के दौरान जब एक पत्रकार ने जैकी श्रॉफ से इस हमले के बारे में प्रतिक्रिया जाननी चाही, तो इवेंट के होस्ट ने बीच में ही हस्तक्षेप करते हुए उन्हें ये सवाल पूछने से रोक दिया। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान खुद जैकी श्रॉफ ने भी इस मुद्दे पर कोई कमेंट नहीं की और चुप्पी बनाए रखी। बता दें कि गोलीबारी की उस घटना के बाद जैकी रेड कार्पेट पर तो नजर आए थे, लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से रूबरू होने का ये उनका पहला अवसर था।
ये घटना 18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू इलाके में हुई थी। पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी एक कार पर कई राउंड गोलियां चलाईं और फिर मोटरसाइकिल से फरार हो गए।
बता दें, गोलीबारी की साजिश कैसे रची गई, हथियार कहां से आए और आरोपियों को किसने मदद पहुंचाई। दरअसल, पुलिस हथियारों की सप्लाई के नेटवर्क, आरोपियों के बीच बातचीत और उनके वित्तीय संबंधों की भी पड़ताल कर रही है। इस फायरिंग की घटना में टाइगर श्रॉफ को मामूली चोटें आई थीं, लेकिन उनके ड्राइवर को गोली लग गई थी। इस हमले के बाद से ही श्रॉफ परिवार की सुरक्षा और प्रतिक्रिया को लेकर लगातार चर्चा बनी हुई है।